फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News Hindi: Traffic Challan traffic police patna news transport department Transport Department news

Traffic Challan : बिहार में गाड़ी चलाने वाले होशियार! एक जुर्म की दूसरी बार सजा मिलेगी ज्यादा, जुर्माना बढ़ा

Tue, 03 Sep 2024 04:00 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 03 Sep 2024 04:00 AM IST
सार

Bihar : परिवहन विभाग ने ट्रैफिक नियम परिवर्तन किये हैं, जिसके तहत पहली बार कम राशि पर आपका छुटकारा मिल जायेगा। लेकिन वही गलती अगर दुबारा करते हैं तो जुर्माने की राशि डेढ़ से दो गुणा ज्यादा हो जाएगी।

विज्ञापन
Bihar News Hindi: Traffic Challan traffic police patna news transport department Transport Department news
Traffic Light - फोटो : Freepik

विस्तार

अगर आप वाहन चलाते हैं तो यह खबर आपके लिए है। परिवहन विभाग ने ट्रैफिक नियम में बदलाव किये हैं, जिसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके तहत सभी वाहनों जैसे दो पहिया, तीन पहिया, हल्के मध्यम और भारी मोटरयान सहित अन्य वाहनों के लिए जुर्माने की राशि और नियम बदल गये हैं। परिवहन विभाग के नये नियम के अनुसार अगर आप पहली बार ट्रैफिक नियम तोड़ते हैं तो आपको निर्धारित जुर्माना लगाकर छोड़ दिया जायेगा। लेकिन वही गलती अगर दुबारा करते हैं तो जुर्माने की राशि डेढ़ से दो गुणा ज्यादा भरनी पड़ेगी।
विज्ञापन


जानिए किस वाहन के लिए कितना देना होगा फाइन 
अधिसूचना के तहत पहले अपराध के लिए जुर्माने की राशि को कम रखा गया है, लेकिन वही गलती दूसरी और तीसरी बार करने पर अधिक राशि जमा करने पड़ेंगे। दो पहिया वाहन चालक के लिए पहले अपराध पर ₹1000 जुर्माना भरने पड़ेंगे। दूसरे और उससे अधिक बार किये गये गलतियो पर 1500 रुपये भरने पड़ेंगे। तीन पहिया वाहन के लिए पहली गलती या पहले अपराध पर 1500 रुपये देने होंगे। इसके बाद दूसरी बार में ₹2000 जुर्माना भरना पड़ेगा। हल्के मोटरयान के लिए पहली गलती पर 2000, दूसरी गलती के लिए ₹3000 जुर्माना किया जायेगा।  मध्यम मोटर यान के लिए 3000 और 4000 रुपया, भारी मोटर यान के लिए 5000 और ₹10000 रू, अन्य वाहनों के लिए पहले अपराध पर 1500 और दूसरे या उससे अधिक बार गलती करने पर ₹2000 की राशि वसूली जाएगी। इसके साथ ही चालान जमा करने के लिए भी निश्चित समय निर्धारित कर दिया गया है। अब  चालान जमा करने के लिए मात्र सात दिनों का समय दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed