फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news : helicopter fell into Bihar flood Muzaffarpur chopper fell into Bihar flood water news Bihar

Bihar Flood: पीड़ितों की मदद को उड़ रहा हेलीकॉप्टर बाढ़ के पानी में गिरा; मुजफ्फरपुर में हादसा, लोगों ने बचाया

Wed, 02 Oct 2024 03:21 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 02 Oct 2024 03:21 PM IST
सार

निकला हेलीकॉप्टर फूड पैकेट गिराते समय अनियंत्रित होकर बाढ़ के पानी में गिर गया। जिनकी मदद के लिए हेलीकॉप्टर गया था, उन्हीं लोगों ने हेलीकॉप्टर में मौजूद रही टीम को बचाया।

विज्ञापन
Bihar news : helicopter fell into Bihar flood Muzaffarpur chopper fell into Bihar flood water news Bihar
सेना के जवानों को बचाते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार के बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों में पिछले तीन दिनों से राहत सामग्री गिरने की जिम्मेदारी सेना के हेलीकॉप्टरों ने उठाई है। सबसे पहले सीतामढ़ी से इसकी शुरुआत हुई थी। उसके बाद राज्य के अन्य जिलों में राहत सामग्री पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल शुरू हुआ। बुधवार को ऐसा ही एक हेलीकॉप्टर मुजफ्फरपुर में खुद ही बाढ़ के पानी में गिर गया। राहत सामग्री गिराते समय अनियंत्रित होकर यह हेलीकॉप्टर पानी में गिरा तो स्थानीय लोगों ने जल्दी से कूद कर बचाव दल के लोगों को बचाया।

विज्ञापन

Bihar news : helicopter fell into Bihar flood Muzaffarpur chopper fell into Bihar flood water news Bihar
ग्रामीणों की मदद से जवानों की बची जान - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

घटना कुछ देर पहले की बताई गई है, जहां राहत सामग्री लेकर जा रहा वायु सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। घटना मुजफ्फरपुर जिला के औराई प्रखंड अंतर्गत घनश्यामपुर इलाके का है, जहां पर बाढ ग्रस्त इलाके में यह बड़ा हादसा हुआ है। घटना के संबंध में ग्रामीणों का कहना है कि गनीमत रही कि इस हादसे में पायलट और सेना के जवान सुरक्षित हैं। घटना होते ही घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों के पहल पर उन सभी जवानों को बाढ़ के पानी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar news : helicopter fell into Bihar flood Muzaffarpur chopper fell into Bihar flood water news Bihar
वापस लौटते जवान - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

 सकुशल गोरखपुर के लिए हुए रवाना 
बताया जा रहा है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में एयरलिफ्ट करके सभी जवानों को बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर के वायु सेना के अस्पताल एयरलिफ्ट कर भेजा गया है। इस दौरान में सभी जवान का एसकेएमसीएच मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार कराया गया और फिर सभी जवानों को सुरक्षित भेजा गया है। इस मौके पर आपदा प्रबंधन विभाग के ओएसडी आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि आपदा से प्रभावित क्षेत्र में हमारे द्वारा लगातार राहत वितरण का कार्य किया जा रहा है। आज इसी क्रम में मुजफ्फरपुर  के औराई थाना क्षेत्र के घनश्यमापुर इलाके में राहत वितरण के दौरान तकनीकी खराबी आने से एक वायु सेना का चौपर इमरजेंसी लैंडिंग करना पड़ा। सभी जवान सुरक्षित हैं।   प्राथमिक उपचार के बाद सभी को एसकेएमसीएच पहुंचाया गया, जहां जांच के बाद सभी जवानों को एयरलिफ्ट कर भेजा  गया है। सभी जवान सुरक्षित हैं और ठीक हैं। फिलहाल सभी को गोरखपुर के वायु सेना के अस्पताल में भेजा गया है। इस मामले में वायु सेना की टीम अपने स्तर से जांच करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed