फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Health department officer arrested in Muzaffarpur Sadar Hospital, on duty drunk alcohol

Bihar News : स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी शराब पीकर कर रहे थे ड्यूटी, उत्पाद विभाग ने किया गिरफ्तार

Thu, 19 Sep 2024 06:57 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 19 Sep 2024 06:57 PM IST
सार

Bihar : बिहार में आम जनता के साथ-साथ स्वास्थ्य अधिकारी भी शराबबंदी कानून की धज्जियां उड़ रहे हैं। बिहार के एक सदर अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के एक पदाधिकारी को पुलिस ने शराब के नशे में ड्यूटी करते हुए गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Bihar News : Health department officer arrested in Muzaffarpur Sadar Hospital, on duty drunk alcohol
नशे की हालत में गिरफ्तार स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मुजफ्फरपुर में शराब के नशे में चूर सदर अस्पताल में पदस्थापित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को उत्पाद विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी सदर अस्पताल से ही की गई है, जब वह शराब के नशे में ड्यूटी कर रहे थे। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार किये गये अधिकारी सदर अस्पताल में पदस्थापित निगरानी मूल्यांकन पदाधिकारी राजेश कुमार झा हैं, जो पूर्व में भी शराब पीकर ड्यूटी करने के मामले में जेल जा चुके हैं।

विज्ञापन


ड्यूटी के दौरान अधिकारी हुए गिरफ्तार 
इस संबंध में उत्पाद विभाग के उपायुक्त विजय शेखर दुबे ने बताया कि सदर अस्पताल में एक पदाधिकारी शराब पीकर ड्यूटी कर रहे थे। किसी ने इस बात की सूचना मोबाइल पर दी। सूचना मिलते ही पुलिस को अस्पताल भेजा गया और सदर अस्पताल में पदस्थापित निगरानी मूल्यांकन पदाधिकारी राजेश कुमार झा को हिरासत में ले लिया गया। फिर उनका वहीं एक्साइज टीम ने ब्रेथ एनालाइजर से उनकी जांच की, जिसमें उनके शराब पीने की पुष्टि हो गई।
विज्ञापन


पूर्व में भी शराब पीकर ड्यूटी करने के आरोप में जा चुके हैं जेल 
वहीं एसडीएम पूर्वी अमित कुमार ने बताया की शराब पीने और फिर पीकर सरकार की ड्यूटी करने के मामले में मूल्यांकन सह निगरानी पदाधिकारी को मौके से पकड़ा गया है। उनके पास से शराब पीने की पुष्टि हुई है,शराब पीकर वह ड्यूटी कर रहे थे। उत्पाद विभाग ने पकड़ा है मामले में आगे की करवाई किया जा रहा। पकड़े गए मूल्यांकन सह निगरानी पदाधिकारी राजेश कुमार झा पूर्व में भी शराब पीने के मामले में जेल जा चुके हैं।उनके ऊपर में शराब पीकर ड्यूटी करने और फिर काम ठीक से नही करने का आरोप है। एसडीएम पूर्वी अमित कुमार का कहना है कि फिलहाल आगे की कार्रवाई भी की जा रही है। साथ-साथ इस बात की भी जांच की जा रही है कि इतनी आसानी से इन्हें शराब कहाँ से मिल जाता है, ताकि शराब कारोबारियों पर लगाम लगाईं जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed