फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar news : happy new year 2024 special wish for ias officer of bihar cadre, bihar ias promotion today wish

New Year : भारतीय प्रशासनिक सेवा के 19 अफसरों को नए साल की बधाई के साथ नया पद भी मिल रहा, जानें कौन हैं वह

Mon, 01 Jan 2024 12:32 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 01 Jan 2024 12:32 AM IST
सार

New Year 2024 : आंग्ल नव वर्ष की बधाई! यह बधाई तो हम एक-दूसरे को देंगे ही, भारतीय प्रशासनिक सेवा के 19 अफसरों के लिए यह डबल बधाई का दिन है। पटना से PMO तक तैनात इन अफसरों की प्रोन्नति भी आज से ही लागू हो रही है। 

विज्ञापन
bihar news : happy new year 2024 special wish for ias officer of bihar cadre, bihar ias promotion today wish
happy New Year 2024 - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

हमारा कैलेंडर बदल गया है। रात 12 बजते ही आसमान में आतिशबाजी की चकाचौंध दिखने लगी। खुशी की आवाज गूंजने लगी। और, इन सभी के साथ सभी को हैप्पी न्यू ईयर कहा जाने लगा। नव वर्ष की तारीख, यानी एक जनवरी को जिनका जन्मदिन होता है- उन्हें डबल बधाई मिलती है। लेकिन, भारतीय प्रशासनिक सेवा के 19 अफसर इस बार नए साल के साथ नए पद के लिए बधाई के लिए हकदार हैं। बिहार केडर के यह अधिकारी पटना से प्रधानमंत्री कार्यालय तक तैनात हैं। 
विज्ञापन


 

देखिए, किन्हें दिल्ली में देनी होगी डबल बधाई

नए कैलेंडर के साथ प्रधानमंत्री कार्यालय में बतौर अपर सचिव सेवा दे रहे आईएएस अधिकारी अतीश चंद्रा प्रोन्नत होकर मुख्य सचिव स्तर के अफसर हो गए हैं। बिहार में सेवा के दौरान सूचना एवं जनसंपर्क समेत प्रमुख विभागों की जिम्मेदारी निभाने वाले भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अतीश चंद्रा की प्रोन्नति के लिए 18 दिसंबर को एकल अधिसूचना जारी की गई थी। 1994 बैच के आईएएस ऑफिसर अतीश चंद्रा को 1 जनवरी 2024 के प्रभाव से शीर्ष वेतनमान यानी मुख्य सचिव स्तर पर प्रोन्नति दी गई थी, यानी आज से वह इस पद के अधिकारी हैं। नए साल में 1999 बैच के आईएएस अधिकारी विनय कुमार प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी बन गए हैं। विनय कुमार अबतक सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार में संयुक्त सचिव की भूमिका देख रहे हैं। दोनों अधिकारी अब नए पद के हिसाब से नई भूमिका में पदस्थापित भी किए जाएंगे।

विज्ञापन



सचिव स्तर के सात अफसरों को प्रोन्नति

आज से ही 2008 बैच के सात IAS अधिकारियों को सचिव स्तर में प्रोन्नति दी गई है। इसमें डॉ. आशिमा जैन, बी कार्तिकेय धनजी, प्रणव कुमार, गिरिवर दयाल सिंह, नीलम चौधरी, सुरेश चौधरी और संजय दुबे का नाम है। कुछ अधिकारियों को सशर्त प्रोन्नति भी प्रदान की गई थी, हालांकि इसकी सूचना नहीं है कि 12 दिनों में उन्होंने सभी शर्तों को पूरा किया या नहीं। नए पद के हिसाब से इनकी पदस्थापना की अधिसूचना जारी नहीं हुई है। पिछले साल कौन-कहां पदस्थापित थे और किन्हें सशर्त प्रोन्नति मिली थी, यहां क्लिक कर पढ़ें।

विज्ञापन
विज्ञापन


विशेष सचिव स्तर में 10 अफसरों को मिली प्रोन्नति
साल की पहली तारीख से भारतीय प्रशासनिक सेवा के 10 अधिकारियों को विशेष सचिव स्तर पर प्रोन्नति दी गई। अगर यह सोमवार को पदभार ग्रहण कर लेते हैं तो ठीक, वरना जिस तारीख से ग्रहण करेंगे- उसी से यह प्रोन्नति लागू होगी। विशेष सचिव के स्तर पर प्रोन्नति पाने वालों की सूची में 2011 बैच के आईएएस अधिकारियों- आलोक रंजन घोष, महेंद्र कुमार, त्याग राजन एस. एम., शीर्षत कपिल अशोक, राहुल कुमार, मिथिलेश मिश्रा, पंकज दीक्षित, नवीन कुमार, उदयन मिश्रा और संजय कुमार पंसारी के नाम शामिल हैं। इनमें कुछ अधिकारियों को सशर्त प्रोन्नति भी प्रदान की गई थी। अगर 18 दिसंबर से अबतक इन्होंने वह शर्तें पूरी कर ली होंगी तो नए साल में इन्हें डबल बधाई मिलेगी। नए पद के हिसाब से पोस्टिंग बदलने की उम्मीद है, लेकिन 31 दिसंबर की रात तक ऐसी अधिसूचना की प्रतीक्षा ही रह गई। रविवार 31 दिसंबर 2023 तक इनकी पदस्थापना और प्रोन्नति की शर्तों को यहां क्लिक कर पढ़ें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed