{"_id":"64c4a684d4c19d08370b3245","slug":"bihar-news-guns-roared-over-illegal-sand-mining-in-patna-sand-mafia-shot-dead-a-villager-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : इस इलाके में अवैध बालू खनन को लेकर गरजीं बंदूकें, बालू माफियाओं ने एक की गोली मारकर हत्या की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : इस इलाके में अवैध बालू खनन को लेकर गरजीं बंदूकें, बालू माफियाओं ने एक की गोली मारकर हत्या की
Sat, 29 Jul 2023 11:11 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sat, 29 Jul 2023 11:11 AM IST
सार
Patna News : अवैध बालू खनन को लेकर बालू माफियाओं और ग्रामीणों के बीच जमकर गोलीबारी हुई। पटना के एसएसपी राजीव मिश्रा ने इस पर ट्वीट करते हुए घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पथलौटीया गांव में गोलीबारी की घटना हुई है।
विज्ञापन
घटना के बाद गांव में लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना के बिहटा के एक गांव में अवैध बालू खनन को लेकर बालू माफियाओं और ग्रामीणों के बीच जमकर गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में एक ग्रामीण को गोली लग गई। इलाज के दौरान उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। ग्रामीण की पहचान रामविचार राय (40) के रूप में की गई है। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी का माहौल बन गया। आननफानन में मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो चुका है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने खदेड़कर दो को पकड़ा, बेरहमी से कर दी पिटाई
घटना की सूचना मिलते ही बिहटा थाने की प्रशिक्षु डीएसपी डॉक्टर अन्नू कुमारी एसटीएफ कोर्स के साथ गांव पहुंचीं। इधर, पुलिस के पहुंचने से पहले ग्रामीणों दो बालू माफियाओं को खदेड़ कर पकड़ लिया और दोनों की बेरहमी से पिटाई कर दी। इसी बीच पुलिस वहां पहुंची और दोनों को हिरासत में ले लिया। पटना के एसएसपी राजीव मिश्रा ने ट्वीट कर बताया कि गोलीबारी में एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है। पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
पतलौटिया गांव में जबरन मिट्टी की कटाई कर रहे थे बालू माफिया
स्थानीय लोगों का कहना है कि शनिवार को कुछ बालू माफिया पतलौटिया गांव में जबरन मिट्टी की कटाई कर रहे थे। इस बात को लेकर वहां के ग्रामीणों ने इसका विरोध कर दिया। बताया जा रहा है कि ग्रामीण के विरोध करते ही बालू माफिया उग्र हो गए और गोलीबारी शुरू कर दी। गोलीबारी होते ही गांव में भगदड़ मच गया। इस बात की सूचना पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण एकजुट होकर बालू माफियाओं को खदेड़ना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने दो बालू माफिया को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। अपने को चारों तरफ से घिरता देख बालू माफियाओं ने जमकर गोलीबारी की। इस गोलीबारी में एक ग्रामीण को गोली लगी, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, जहां रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन