फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Guns roared loudly in Patna city, criminals of this gang shot two youths, condition critical.

Bihar News : पटना सिटी में जमकर गरजीं बंदूकें, इस गैंग के अपराधियों ने दो युवक को मारी गोली

Fri, 01 Dec 2023 10:21 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 01 Dec 2023 10:21 AM IST
सार

Patna News : गोलीबारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Bihar News: Guns roared loudly in Patna city, criminals of this gang shot two youths, condition critical.
क्राइम (काल्पनिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना सिटी के खाजेकला थाना अंतर्गत लोदी कटरा मोहल्ले में बाइकर्स गैंग के अपराधियों ने गुरुवार की रात जमकर गोलीबारी की। इसमें दो युवकों को गोली लगी और वह घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। उनका इलाज चल रहा है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही खाजेकला थाना प्रभारी राहुल ठाकुर दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दो युवकों को गोली लगी है, जिन्हें इलाज के लिए नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों युवक खतरे से बाहर है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरा को खंगालने में जुट गई है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी का माहौल कायम हो गया।

विज्ञापन


रात में अपराधियों ने की फायरिंग
बताया जा रहा है कि गुरुवार देर रात रात बाइक गैंग के चार अपराधी दो बाइक से आए और ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए लोदी कटरा से गुजरे। इसी क्रम में खाना खाकर घर से बाहर निकले तौफिक (25) और नौशाद आलम (26) वर्ष को गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। बताया जा रहा है कि तौफिक को कमर के नीचे पैर में गोली लगी और नौशाद आलम को गोली पर में छूकर निकल गई। जिससे वह घायल हो गये। घायल स्थिति में दोनों को इलाज के लिए पास के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन


सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
खाजेकला थाना प्रभारी राहुल ठाकुर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी को भी पुलिस खंगालने में जुट गई है। उन्होंने बताया कि फिलहाल घटना का कारण कुछ भी स्पष्ट नहीं हो सका है लेकिन लोगों से पूछताछ के क्रम में ऐसा प्रतीत होता है कि कुछ बाइकर्स गैंग के अपराधी अपनी वर्चस्व को लेकर फायरिंग करते हुए उस रास्ते से गुजर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed