फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Guns roared in Patna, fighting between two parties; Police arrested two people

Bihar News : पटना में गरजीं बंदूकें, शादी समारोह में इस कारण से भिड़े दो पक्ष; नशे की हालत में दो गिरफ्तार

Thu, 14 Dec 2023 02:56 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 14 Dec 2023 02:56 PM IST
सार

दोनों पक्षों के बीच वर्चस्व की लड़ाई को लेकर विवाद शुरू हुआ था। देखते ही देखते दोनों ओर से हवाई फायरिंग होने लगी। आरोप है कि एक पक्ष की ओर से लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग की गई।

विज्ञापन
Bihar News: Guns roared in Patna, fighting between two parties; Police arrested two people
गर्दनीबाग थाने की पुलिस जांच में जुट गई है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों के बीच वर्चस्व की लड़ाई को लेकर विवाद शुरू हुआ था। देखते ही देखते दोनों ओर से हवाई फायरिंग होने लगी। आरोप है कि एक पक्ष की ओर से लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग की गई। हालांकि, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


घटनास्थल से दो खाली मैगजीन और चार खोखा बरामद किया गया
बताया जा रहा है कि रघुनाथपुर मोहल्ला में अशोक राय और मां मुंडेश्वरी अपार्टमेंट निवासी रोशन कुमार के घर में लड़की की शादी थी। दोनों के घर एक दूसरे के पास हैं। बारात लगने के क्रम में दोनों घर वालों में गाड़ी हटाने को लेकर विवाद हुआ जिसमें राजू उर्फ राजू ने फायरिंग किया। राजू उर्फ राजीव को पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने घटनास्थल से दो खाली मैगजीन और चार खोखा बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजीव कुमार और दीपक कुमार के रूप में हुइ र्है। दोनों नशे में थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गाड़ी हटाने को लेकर दोनों पक्ष में हुआ विवाद
राजू उर्फ राजीव छपरा जिला के डोरीगंज थाना क्षेत्र के दयाल चक निवासी शत्रुघ्न प्रसाद सिंह के पुत्र राजू उर्फ राजीव कुमार है जो वर्तमान में दानापुर के आशोपुर में रहता है। वहीं दीपक कुमार राधा स्वामी नामक का एक एनजीओ चलाता है। गया जिला के कोच थाना अंतर्गत ओपाह चक निवासी विमल शर्मा का पुत्र है। थानेदार का कहना है कि गाड़ी हटाने को लेकर जब विवाद हुआ तब दोनों पक्ष एक दूसरे से भिड़ गए थे। इसी बीच दोनों पक्ष में विवाद होने लगा। इसी दौरान राजू अपने लाइसेंसी पिस्टल से हवाई फायरिंग करने लगे। इधर से फायरिंग होते हुए फिर दूसरे पक्ष  के लोग भी फायरिंग करने लगे। घटना की सूचना मिलते ही गर्दनीबाग थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस के पहुंचते ही आसपास के लोग फरार हो गए। पुलिस ने राजू और दीपक को नशे की हालत में पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से पुलिस ने लाइसेंसी पिस्टल दो खाली मैगजीन और चार खोखा बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed