फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Gujarat Police arrested the person who threatened leaders in Gujarat, has links with Pakistan

Gujrat Police Action: हिंदूवादी नेता और भाजपा नेत्री को धमकाने वाला बिहार से पकड़ा गया, पाकिस्तान से जुड़े तार

Fri, 10 May 2024 05:00 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 10 May 2024 05:00 PM IST
सार

Bihar : भाजपा की प्रवक्ता और नेत्री नूपुर शर्मा और हिंदूवादी नेता उमेश्वर राणा को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को गुजरात की पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी उसके ननिहाल से हुई है।

विज्ञापन
Bihar News : Gujarat Police arrested the person who threatened leaders in Gujarat, has links with Pakistan
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी मोहम्मद अली। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

हिंदूवादी नेता और भाजपा नेत्री को धमकाने वाले आरोपी को गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उस पर पाकिस्तानी संगठन से जुड़े होने का भी आरोप है। यह गिरफ्तारी बिहार के मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत सकरा थाना क्षेत्र से हुई है। पुलिस का कहना है कि गुजरात के सूरत के स्पेशल ब्रांच की टीम ने आरोपी को मुजफ्फरपुर जिला के सकरा थाना क्षेत्र अंतर्गत चक अब्दुल्ला गांव से गिरफ्तार किया है। चक अब्दुल्ला गांव आरोपी मोहम्मद अली का ननिहाल है। पुलिस का कहना है कि मोहम्मद अली ने भाजपा की प्रवक्ता और नेत्री नूपुर शर्मा और हिंदूवादी नेता उमेश्वर राणा को जान से मारने की धमकी दी थी, जिसको लेकर गुजरात की पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया था।

विज्ञापन


ननिहाल से हुई गिरफ्तारी 
पुलिस का यह भी कहना है कि आरोपी मोहम्मद अली लगातार पाक संगठनों के संपर्क में था और कई हिंदू नेताओं को जान से मारने की धमकी और साजिश रच रहा था। यही नहीं बल्कि इसका नेटवर्क गुजरात राज्य के सूरत में रहने वाले एक मौलाना और पाकिस्तान के कट्टरपंथी सदस्यों से भी था। उपदेश राणा की हत्या की साजिश में मौलाना सोहैल अबुबक्र तिमोल की गिरफ्तारी के बाद इस मामले का खुलासा हुआ था।और मो सोहैल का संबंध पाकिस्तानी आतंकी संगठन से जुड़ने के बाद से गुजरात पुलिस ने इसकी और कड़ियों जोड़ीं।और फिर उसके बाद आरोपी को पकड़ा गया है।
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी के मोबाइल से मिली कई अहम जानकारी 
इस मामले में स्पेशल पुलिस ने आरोपी के पास से जब्त मोबाइल फोन से कई अहम जानकारी को जुटाया है। इसके साथ ही आरोपी मोहम्मद अली पाकिस्तान के कई कट्टरपंथी संगठन के संपर्क में था और इसके लिए वाट्सएप चैटिंग और अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से कनेक्ट रहता था, जिसके बाद सूरत की स्पेशल सेल की टीम ने आरोपी मोहम्मद अली को गिरफ्तार कर लिया और मुजफ्फरपुर की सीजेएम कोर्ट में पेश किया। अब कोर्ट का आदेश मिलने के बाद पुलिस मो अली को सूरत लेकर जायेगी। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed