फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Grandson stabbed grandfather to death for not giving money to drink liquor in Vaishali Mahnar

Bihar News : कलयुगी पोते ने दादा को चाकू मारकर की हत्या, शराब पीने के लिए मांग रहा था रुपया

Sat, 16 Nov 2024 09:59 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 16 Nov 2024 09:59 PM IST
सार

Bihar : बिहार में शराबबंदी है, लेकिन शराब से जुड़ी अलग-अलग तरह की घटनाएं रोज दिखती हैं। आज एक वृद्ध को उन्हीं के पोते ने शराब पीने के लिए रुपया नहीं देने पर चाकू गोदकर उनकी जान ले ली।

विज्ञापन
Bihar News : Grandson stabbed grandfather to death for not giving money to drink liquor in Vaishali Mahnar
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

वैशाली में कलयुगी पोते ने दादा को चाकू मार कर उनकी हत्या कर दी। घटना महनार थाना अंतर्गत बसुदेवपुर चन्देल गांव की है। मृतक की पहचान बसुदेवपुर चन्देल निवासी सेवानिवृत शिक्षक शंकर सिंह के रूप में की गई। पुलिस ने आरोपी पोते रोहित कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


शराब के लिए मांगता था रुपया 
घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि सेवानिवृत शिक्षक शंकर सिंह के दो बेटे हैं। एक बेटा आर्मी में है, जबकि दूसरा प्रभात रंजन सिंह बाढ़ में दुकान चलाता है। आरोपी रोहित उसी का पुत्र है। परिजन का कहना है कि आरोपी रोहित अपने दादा शंकर सिंह से अक्सर शराब पीने के लिए रुपया मांगते रहता था। शनिवार को उसी बात को लेकर दोनों दादा-पोते में बहस हो गई और इसी दौरान पोता रोहित कुमार ने अपने दादा शंकर पर चाक़ू से हमला कर दिया, जिससे शंकर सिंह की मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस के आने से पहले ग्रामीणों ने आरोपी रोहित कुमार को पकड़ लिया और पुलिस के आते ही उनके हवाले कर दिया।
विज्ञापन


स्थानीय लोग भी रहते थे परेशान 
स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि हत्यारा पोता पूर्व से ही शराब पीने के लिए शंकर सिंह से पैसा मांगते रहता था। इसको लेकर घर में हमेशा हंगामा होते रहता था। आरोपी पोते के इस हरकत से शंकर सिंह के साथ साथ आसपास के लोग भी तंग हो चुके थे। घटना की सूचना मिलने पर करनौती ओपी अध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचे और   शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed