{"_id":"64bd181cae4f14480e0fc965","slug":"bihar-news-grandmother-and-grandson-were-murdered-with-a-sharp-weapon-in-darbhanga-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : बदमाशों ने दादी पोते की धारदार हथियार से रेत कर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : बदमाशों ने दादी पोते की धारदार हथियार से रेत कर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Sun, 23 Jul 2023 05:37 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sun, 23 Jul 2023 05:37 PM IST
सार
Bihar News : बिहार में बदमाशों ने दादी-पोते की तेज धारदार हथियार से सिर और शरीर के अलग अलग हिस्सोंमें घोंपकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने पर परिजनों ने स्थानीय पुलिस को बुलाया। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घटना दरभंगा जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनवा गांव की है। मृतक की पहचान दिलीप सिंह की मां तारा देवी (75) और पुत्र आदर्श कुमार सिंह (15) के रूप में हुई। घटना के पीछे भूमि विवाद बताया जा रहा है। दिलीप सिंह ईंट-भठ्ठा व्यवसायी हैं। पघारी चौर में उनकी चिमनी है। पुलिस ने इस घटना के आरोप में पड़ोस में रहनेवाले फूलो सिंह के पुत्र कंचन सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
कैसे हुई घटना
परिजनों का कहना है कि शनिवार की शाम दिलीप सिंह अपनी पत्नी मणिमाला देवी के साथ समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के रोहुआ स्थित अपने ननिहाल चले गए। वे अपनी बीमार मामी से मिलने गए थे। उनके छोटे भाई तेज नारायण सिंह रात में खाना खाकर करीब दो सौ मीटर की दूरी पर बने बथान में सोने चले गए। इसी बीच बदमाश घर के पीछे की चाहरदिवारी फांदकर घर में घुस गए। बदमाशों ने तेज धारदार हथियार से दादी-पोते के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर हमला कर दिया जिससे दोनों की मौत हो गई। सुबह होने पर तेजनारायण सिंह जब बथान से अपने घर लौटे और गेट खोलने के लिए आवाज लगाई तो अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। काफी देर तक जब अंदर से कोई हलचल नहीं हुई तब किसी अनहोनी की आशंका होने पर पड़ोसियों को आवाज दी। पड़ोस के एक युवक ने अंदर जाकर गेट को खोला तब उन्हें घटना की जानकारी मिली। इसके बाद ग्रामीणों और स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
जांच कर रही पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर बिरौल एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी, इंस्पेक्टर पवन कुमार और बहेड़ी थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार झा पहुंचे और घटना की जांच पड़ताल में जुट गए। वहीं, स्वान दस्ते को भी बुलाया गया लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली है। श्वान दस्ता पड़ोस की गलियों में चक्कर काटता रह गया।
विज्ञापन