फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Grand finale 12th Darbhanga International Film Festival,Dada Lakhmi film by actor Yashpal Sharma.

Bihar News : 12वें दरभंगा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म उत्सव का भव्य समापन, "दादा लखमी" बनी क्लोजिंग फिल्म

Sun, 09 Feb 2025 10:33 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 09 Feb 2025 10:33 PM IST
सार

12th Darbhanga International Film Festival : दरभंगा में फिल्म महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें क्लोज़िंग फिल्म बॉलीवुड अभिनेता यशपाल शर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म "दादा लखमी" रही, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

विज्ञापन
Bihar News : Grand finale 12th Darbhanga International Film Festival,Dada Lakhmi film by actor Yashpal Sharma.
12वें दरभंगा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म उत्सव में बॉलीवुड अभिनेता यशपाल शर्मा। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

12वें दरभंगा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म उत्सव (DIFF) का भव्य समापन आज हो गया। बॉलीवुड अभिनेता यशपाल शर्मा, दरभंगा फिल्म क्लब के चेयरमैन मेराज सिद्दीकी, दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल की चेयरपर्सन डा. फातिमा राशिद शेख, पूर्व विधायक फराज फातमी एवं विद्यालय के प्राचार्य राजीव रंजन ने इस कार्यक्रम की शुरुआत संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर की। यह कार्यक्रम दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के प्रांगण में आयोजित किया गया। तीन दिवसीय इस प्रतिष्ठित फिल्म महोत्सव की क्लोज़िंग फिल्म बॉलीवुड अभिनेता यशपाल शर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म "दादा लखमी" रही, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। इस वर्ष उत्सव में देश-विदेश की 45 फिल्मों की स्क्रीनिंग की गई, जिसने सिनेमा प्रेमियों और फिल्म निर्माताओं को एक वैश्विक मंच प्रदान किया।

विज्ञापन

 

Bihar News : Grand finale 12th Darbhanga International Film Festival,Dada Lakhmi film by actor Yashpal Sharma.
दरभंगा में बॉलीवुड अभिनेता यशपाल शर्मा। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

12वें दरभंगा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म उत्सव में युवा सांस्कृतिक प्रस्तुति और सिनेमा क्विज़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें दरभंगा के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उनकी शानदार प्रस्तुतियों ने उत्सव को और भी जीवंत बना दिया।समापन समारोह में विभिन्न श्रेणियों में 65 अवॉर्ड्स प्रदान किए गए। इस मौके पर भारत सहित विभिन्न देशों के प्रतिभाशाली फिल्म निर्माताओं को सम्मानित किया गया। साथ ही रेड कार्पेट सेशन का आयोजन किया गया, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता यशपाल शर्मा समेत कई कलाकारों ने भाग लिया। यशपाल शर्मा ने दरभंगा के फिल्म प्रेमियों से बातचीत की और उनके साथ फोटो सेशन भी किया।

दरभंगा में सिनेमा का बढ़ रहा प्रभाव
दरभंगा फिल्म क्लब द्वारा आयोजित यह अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव लगातार 12 वर्षों से सिनेमा प्रेमियों के लिए एक प्रतिष्ठित मंच बना हुआ है। यह न केवल स्थानीय एवं अंतरराष्ट्रीय फिल्मकारों को एक साथ लाने का कार्य करता है, बल्कि मिथिला एवं बिहार की सांस्कृतिक धरोहर को भी वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करता है। इस ऐतिहासिक आयोजन की सफलता ने एक बार फिर दरभंगा को फिल्म फेस्टिवल हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाया है। आयोजकों ने इस उत्सव को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी कलाकारों, मेहमानों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed