फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Government hospital doctor arrested drunk, health workers and private workers were also arrested.

Bihar News : सरकारी अस्पताल का प्रभारी डॉक्टर नशे में गिरफ्तार, स्वास्थ्यकर्मी और प्राइवेट कर्मी भी साथ धराया

Mon, 03 Jul 2023 07:56 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 03 Jul 2023 07:56 PM IST
सार

शराबबंदी वाले बिहार में उत्पाद विभाग की टीम ने स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।  गिरफ्तार लोगों में रेफरल अस्पताल के प्रबंधक, सदर अस्पताल के ओटी असिस्टेंट और सैमसंग केयर के कर्मी सहित चार लोग शामिल हैं।
 

विज्ञापन
Bihar News: Government hospital doctor arrested drunk, health workers and private workers were also arrested.
पुलिस की गिरफ्त में स्वास्थ्यकर्मी और प्राइवेट कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में शराब पूर्ण प्रतिबंधित है लेकिन शराबबंदी वाले बिहार में यह होम डिलीवरी के रूप में हर घर तक पहुंच गया है। इस क्रम में उत्पाद विभाग की टीम ने स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी  बांका सदर थाना क्षेत्र के अलीगंज मोहल्ला से की गई है। गिरफ्तार लोगों में अमरपुर रेफरल अस्पताल के प्रबंधक डॉक्टर सुनील चौधरी, बांका सदर अस्पताल के ओटी असिस्टेंट अमित कुमार, सैमसंग केयर के कर्मी सुमित कुमार सहित चार लोग शामिल हैं। उत्पाद विभाग की टीम ने इन सभी को शराब पार्टी करते हुए गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी सदर थाना क्षेत्र के अलीगंज मोहल्ला से की गई है।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पहुंची थी पुलिस 
 उत्पाद विभाग के अनुसार उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके के अलीगंज मोहल्ला के एक घर में कुछ लोग शराब पार्टी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही उत्पाद विभाग की टीम बताये गये स्थान पर पहुंची तो वहां चार लोग जाम छलकाते हुए नजर आये। पुलिस को देखते ही शराब पीते सभी लोग  इधर उधर भागने लगे। लेकिन इससे पहले कि कोई भाग पाता, उत्पाद पुलिस ने चारों को रंगे हाथ दबोच लिया। गिरफ्तार किए गये लोगों से पूछताछ के दौरान उनकी पहचान अमरपुर रेफरल अस्पताल के प्रबंधक डॉक्टर सुनील चौधरी, बांका सदर अस्पताल के ओटी असिस्टेंट अमित कुमार, सैमसंग केयर के कर्मी सुमित कुमार के रूप में हुई। उत्पाद विभाग ने बताया कि सभी आरोपियों की अल्कोहल जांच कराई गई। जांच के बाद कानूनी कार्रवाई करते हुए उन सभी  
विज्ञापन

गिरफ्तार लोगों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जहां से उन्हें बांका जेल भेज दिया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed