फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Godrej showroom owner and his relative killed Double Murder Case saran bihar police

Double Murder Case : गोदरेज शोरूम के संचालक और उनके रिश्तेदार को गोलियों से भूना, घर लौटने के दौरान हुआ हमला

Tue, 27 May 2025 10:21 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 27 May 2025 10:21 PM IST
सार

Bihar : चारों तरफ अंधेरा था, तभी अचानक गोलियां चलने लगीं। अपराधियों के भागने के बाद जब लोग वहां पहुंचे, तो देखकर स्तब्ध रह गये। जमीन पर जिनकी लाशें पड़ी थी, वह शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी और समाजसेवी थे। दूसरी लाश उनके रिश्तेदार की थी।

विज्ञापन
Bihar News : Godrej showroom owner and his relative killed Double Murder Case saran bihar police
अस्पताल पहुंचे परिजन और मृतक का प्रोफाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार में हथियार बंद अज्ञात अपराधियों ने दो रिश्तेदारों को गोलियों से छलनी कर दिया। मृतकों की पहचान छपरा शहर स्थित हरी मोहन गली निवासी गोदरेज शोरूम के मलिक सह अंतराष्ट्रीय स्वयं सेवी संगठन रोटरी सहित कई नामचीन संस्थाओं के पदाधिकारी रहे अमरेंद्र सिंह और उनके रिश्तेदार शंभूनाथ सिंह के रूप में हुई है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़िये -Bihar: 'बहन के सम्मान पर हमला करने वालों को दूंगा जवाब', तेज प्रताप विवाद में अनुष्का के भाई का बड़ा बयान
विज्ञापन


घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि अमरेंद्र सिंह व उनके रिश्तेदार शंभूनाथ सिंह एक ही मोटर साइकिल से छपरा शहर स्थित गोदरेज शोरूम से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के साढ़ा ढाला के पास पहले से घात लगाए हथियारबंद अज्ञात अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और सिर व सीने में नजदीक से ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। अचानक हुए इस गोली-बारी में दोनों संबंधियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। दुहरा हत्याकांड की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गई। कुछ ही देर में घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल भी पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़िए -Bihar News : अपराधी ने बाइक सवार युवक को मारी गोली, हत्या की घटना सीसीटीवी में कैद; अब पुलिस कर रही तलाश

दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष और ग्रामीण पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी सहित दर्जनों पुलिस के वरीय अधिकारी पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है। साथ शहर को चारों तरफ से। घेराबंदी कर पुलिस गश्त में जुट गई है। वही शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर लगे CCTV फुटेज को खंगालने में जुट गई है। इस तरफ की घटना से व्यवसायिक जगत सहित सामाजिक कार्यकर्ताओं में दहशत का माहौल व्याप्त है। घटना के कारणों के संबंध में पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन अनुमान है कि घटना आपसी रंजिश या कारोबार से जुड़ी हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed