फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Girlfriend boyfriend viral poster before marriage of girl, dont marry this girl she is mine

Bihar : उससे शादी मत करना... पूरे इलाके में अपनी तस्वीर के साथ पोस्टर सजा दिया; वजह ऐसी कि सब हो रहे हैरान

Thu, 28 Dec 2023 09:56 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 28 Dec 2023 09:56 PM IST
सार

Love Affair : प्रेमिका की शादी तय होने के बाद एक प्रेमी ने ऐसी हरकत की है जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और नाराज भी। प्रेमी ने प्रेमिका के होने वाले ससुराल में जाकर ऐसे ऐसे पोस्टर चिपकाए हैं जिसे देखकर लोग बस यही कह रहे हैं कि क्या यही प्यार है? 

विज्ञापन
Bihar News : Girlfriend boyfriend viral poster before marriage of girl, dont marry this girl she is mine
प्रेमी ने लगाये पोस्टर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुर के एक गांव में एक अजीब वाकया देखने को मिला, जहां कई जगह कुछ ऐसे पोस्टर चिपकाए गये थे जिन्हें देखकर हर कोई हैरान हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यह पोस्टर एक प्रेमी ने चिपकाया है जिसके माध्यम से यह अपील की गई है जिसमें वह अपनी प्रेमिका की शादी को रोकवाने की कोशिश कर रहा है। अब यह पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला सदर प्रखंड अंतर्गत मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के धुंधुआ गांव है।

विज्ञापन


क्या लिखा है पोस्टर में 
 प्रेमी के द्वारा उन पोस्टरों को गांव के हर दीवार, गली, चौराहों पर चिपका दिए गये। पोस्टर में लिखा है कि "आवश्यक सूचना- लड़की का नाम ...... कुमारी है। गांव-छोटकी सासाराम। फिर लड़की का मोबाइल नम्बर लिखा है, जिसे अमर उजाला सावर्जनिक नहीं कर सकता है। लडकी के नाम के साथ मोबाइल नम्बर और गांव के बाद लिखा है कि मैं पिंटू कुमार, मेरी गर्लफ्रेण्ड xxxxxहै, जिसकी शादी 23.04.24 को xxxxxxxके घर में होने वाली है। मेरा कहना है कि इससे शादी ना किया जाय क्यों कि वह मुझसे शादी कर चुकी है। इसकी शादी अब जबरदस्ती करवाया जा रहा है। उसके बाद जिस लड़का से प्रेमिका की शादी हो रही है उसका नाम xxxxकुमार है जिसका मोबाइल नम्बर xxxxहै। अंत मे प्रेमी ने अपना नाम पिंटू कुमार लिखा है। साथ ही यह भी लिखा है अधिक जानकारी के लिए पिंटू कुमार का मोबाइल नम्बर- 81029 45960 पर सम्पर्क करें।
विज्ञापन


ग्रामीणों में आक्रोश 
प्रेमी के द्वारा उस गांव में लगाए गए इस पोस्टर के बाद से तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कोई इसे प्रेमी के नजरिये से सही कह रहा है तो कोई इसे गलत बता रहा है। इस पोस्टर की चर्चा अब धुंधुआ से ले कर छोटकी सासाराम तक हो रही है। प्रेमी के इस रवैये से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed