फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Girl's body taken out from grave in Madhepura: Rape, viral video, suspicious death, Bihar Police

Bihar News: कब्र से निकाला गया लड़की का शव; चाचा से था रिश्ता या वीडियो बनाने वालों ने किया था दुष्कर्म?

Fri, 31 Jan 2025 12:13 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 31 Jan 2025 12:13 PM IST
सार

पुलिस ने कोर्ट से आदेश लेने के बाद लड़की के शव को कब्र से निकलवा लिया है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद खुलासा होगा कि उसकी मौत कैसे हुई थी? इस मामले में पुलिस अब तक चाचा समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Bihar News: Girl's body taken out from grave in Madhepura: Rape, viral video, suspicious death, Bihar Police
कब्र से शव को निकालने पहुंची पुलिस और लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मधेपुरा में आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद लड़की की मौत मामले में पुलिस ने शुक्रवार की सुबह उसके शव को कब्र से बाहर निकाला गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक मधेपुरा में डॉक्टर के द्वारा जांच के उपरांत फैसला किया जाएगा कि पोस्टमार्टम यहां होगा या भागलपुर में। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद खुलासा होगा कि लड़की की मौत कैसे हुई थी? इस मामले में पुलिस अब तक चाचा समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के प्रभु सहन, भान टेकठी के गोलू कुमार और वीडियो वायरल करने वाला अनिल कुमार शर्मा शामिल है।  

विज्ञापन


परीक्षा देकर लौटी थी, तब कुछ मनचलों किया था ऐसा
बता दें कि 25 जनवरी को लड़की अपने चाचा के साथ स्नातक की परीक्षा देने मधेपुरा गई थी। परीक्षा देकर लौटने के दौरान नहर के पास कुछ युवकों ने उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसमें स्पष्ट दिख रहा था कि लड़की के साथ चार मनचले अभद्रता कर रहे थे। लड़की छोड़ देने की गुहार लगा रही है लेकिन कोई उसकी नहीं सुन रहा। इसके बाद मनचलों ने वीडियो को वायरल कर दिया। इस घटना के बाद लड़की काफी आहत हो गई। इसके बाद 26 जनवरी को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने शव को दफना दिया था।
विज्ञापन


चाचा ने खुद को निर्दोष बता कर दिया था चौंकाने वाला खुलासा
पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू की और केस दर्ज कर कथित चाचा को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि चाचा ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा था कि वीडियो बनाने वाले मनचलों ने लड़की के साथ दुष्कर्म भी किया था। इसके बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। अभी भी कुछ आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। घटना के बाद मधेपुरा एसपी लड़की के घर पर जाकर इस मामले में पूरी जानकारी ली थी। मंगलवार को फॉरेंसिक साइंस लेबोरेट्री की टीम ने युवती के घर, उसके कपड़ों और मौत वाले कथित हादसे की जगह पर भौतिक जांच कर नमूने जुटाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed