फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Suspicious death of girl in Madhepura, life lost after video went viral: Bihar Police investigation

Video Viral: बिहार में वीडियो वायरल होने के अगले दिन लड़की ने दुनिया छोड़ी, सिर में चोट से मौत; जानिए, मामला

Mon, 27 Jan 2025 04:49 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 27 Jan 2025 04:49 PM IST
सार

Bihar News: लड़की की मौत से पहले उसका एक वीडियो मनचलों ने वायरल कर दिया था। इससे लड़की काफी आहत हो गई थी। आशंका है कि यही वीडियो लड़की के मौत का कारण भी बना। बिहार पुलिस को इन मनचलों को कड़ी सजा दिलानी चाहिए।

विज्ञापन
Bihar: Suspicious death of girl in Madhepura, life lost after video went viral: Bihar Police investigation
अपराध (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मधेपुरा जिले के शंकरपुर थाना क्षेत्र में एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन अब तक परिजनों ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। जानकारी के अनुसार 25 जनवरी को लड़की अपने चाचा के साथ स्नातक की परीक्षा देने मधेपुरा गई थी। परीक्षा देकर लौटने के दौरान नहर के पास कुछ युवकों ने उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसमें स्पष्ट दिख रहा है कि लड़की के साथ कुछ मनचले अभद्रता कर रहे हैं। लड़की छोड़ देने की गुहार लगा रही है लेकिन कोई उसकी नहीं सुन रहा। इसके बाद मनचलों ने वीडियो को वायरल कर दिया। इस घटना के बाद लड़की काफी आहत हो गई। इसके बाद 26 जनवरी को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

विज्ञापन


ग्रामीण बोले - चापाकल पर गिरने से हुई मौत
ग्रामीण मो. वसी ने पुलिस को बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि लड़की की तबीयत नहाने के दौरान अचानक बिगड़ गई। चापाकल पर नहाते समय वह चक्कर खाकर गिर पड़ी और सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई। रविवार शाम चार बजे लड़की को दफना दिया गया। उन्होंने वायरल वीडियो के बारे में जानकारी होने से इनकार किया। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एसपी बोले- वीडियो वायरल करने वाले होगी कड़ी कार्रवाई
मधेपुरा एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बयान जारी कर कहा कि जांच का आदेश सदर अंचल के पुलिस निरीक्षक को दिया गया है। जांच प्रतिवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। लड़की के पिता सऊदी अरब में काम करते हैं और परिजनों ने इस घटना को लेकर अब तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए वीडियो बनाने और वायरल करने वालों की तलाश कर रही है। स्थानीय ग्रामीण इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी संवेदनशील मामले में जल्दबाजी में निष्कर्ष पर न पहुंचे और जांच में सहयोग करें। पुलिस जांच के बाद ही सच्चाई सामने आ सकेगी। म

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed