फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : girl died after video viral madhepura news arrested uncle statement

Bihar News : 'गंदा वीडियो बनाने वालों ने दुष्कर्म किया'- मृत युवती के चाचा ने बताई कहानी, तीन युवक गिरफ्तार

Wed, 29 Jan 2025 02:10 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 29 Jan 2025 02:10 PM IST
सार

Video Viral : बीच सड़क पर गंदी हरकतें कर वीडियो बनाकर वायरल किए जाने के अगले दिन युवती की संदेहास्पद मौत हो गई थी। अब उसके साथ रहे चाचा का बयान वायरल है। गिरफ्तार हुए उसके चाचा के बाद वीडियो में दिखे तीन युवकों को भी पुलिस ने दबोच लिया है।

विज्ञापन
Bihar News : girl died after video viral madhepura news arrested uncle statement
मधेपुरा वायरल वीडियो कांड में अब मृत युवती के चाचा ने क्या कह दिया! - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

गुरुवार 30 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिस मधेपुरा जिले में प्रगति यात्रा पर आ रहे हैं, वहां एक खबर सुर्खियों में है। 25 जनवरी को एक युवती को उसके चाचा के साथ कथित तौर पर आपत्तिजनक स्थिति में कुछ युवकों ने देखा और फिर खुद उसके कपड़े को शरीर से हटाते हुए वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था। उसके अगले दिन 26 जनवरी को युवती की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। 27 जनवरी को मीडिया के पास जब यह खबर पहुंची तो मामले ने तूल पकड़ा। पुलिस ने उसके चाचा को गिरफ्तार कर लिया। उसकी इज्जत से खेलते हुए वीडियो बनाकर वायरल करने वालों में से तीन युवक दबोच लिए गए हैं। इस बीच कथित तौर पर आपत्तिजनक स्थिति में उसके साथ मिले चाचा ने दूसरी ही कहानी सुनाई है, जिसके अनुसार वह दोषी नहीं बल्कि वीडियो बनाने वाले चार लोगों ने युवती के साथ दुष्कर्म भी किया था। सच्चाई तो उनकी गिरफ्तारी और शव निकालकर पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद ही शायद खुले, फिलहाल अब चाचा का वीडियो भी वायरल है।

विज्ञापन


गिरफ्तारी से पहले मृत युवती के चाचा ने पूरा वाकया बताया
चूंकि युवती के कपड़े खींचकर उसका वीडियो बनाते हुए वायरल किया गया था और उसमें उसके चाचा के कपड़े पूरी तरह ठीकठाक स्थिति में थे, इसलिए काफी हद तक इस बयान की बातों पर भरोसा किया जा सकता है। लेकिन, 'अमर उजाला' इस बयान के आधार पर घटनाक्रम की पुष्टि न करते हुए उसके चाचा की गिरफ्तारी पूर्व के वीडियो में कही बातों को सामने ला रहा है- "25 जनवरी को सुबह करीब 9.30 बजे अपनी भतीजी को परीक्षा दिलाने के लिए निकले थे। लालपुर काली चौक के पास जब हम गए तो वहां तीन-चार बाइक सवार लोगों ने ओवरटेक किया। ओवरटेक किया तो हम डर गए। डरने के कारण हम रास्ता बदलकर नहर पर दक्षिण की ओर चले गए। उधर से फिर वह लोग आगे से घेर कर हथियार का भय दिखाकर मेरी आंख के सामने मेरी भतीजी के साथ गलत काम किया। वे लोग सात-आठ की संख्या में थे। हमको बोला गया कि तुम मोटरसाइकिल के पास से इधर नहीं घूमेगा। तीन-चार हथियार के साथ अलग में खड़े थे और तीन-चार आदमी मेरे भतीजी के साथ गलत काम कर रहे थे।" उसके चाचा का बयान यह है, हालांकि वायरल वीडियो में दो युवक लड़की के कपड़े खींच रहे थे और दो उसका वीडियो बना रहे थे। पांचवां युवक एक बार कैमरे में नजर आया था, लेकिन किनारे।
विज्ञापन


चाचा ने मौत का कारण ठंड को बताया, परिवार ने अलग बताए
मधेपुरा के शंकरपुर थाना क्षेत्र निवासी चाचा ने आगे बताया- "उन लोगों ने धमकी दी कि तुम किसी को इसके बारे में कुछ बताएगा तो जान से मार देंगे। हम सेंसलेस हो गए और उन लोगों को पहचान नहीं पाए। वहां से हम किसी तरह डरकर अपनी भतीजी को परीक्षा दिलाने के लिए ले गए। लेकिन, मेरा दिमाग काम नहीं कर रहा था। परीक्षा देकर जब मेरी भतीजी निकली तो हम उसे साथ लेकर घर आ गए। घटना के बारे में परिवार में भैया और पापा को बता दिए। 26 जनवरी को हम झंडोत्तोलन में बच्चा सब को लेकर चले गए। आंगन में हम नहीं थे। झंडा फहरा कर जब आए तो पता चला कि भतीजी सुबह से कपड़ा साफ कर रही थी। इसी दौरान उसने अपनी अम्मी को बताया कि ठंडा महसूस हो रहा है। उसकी अम्मी बोली की ठंड लग रहा है तो सो जाओ। इसके बाद उसकी मृत्यु हो गई। इस घटना की सूचना पुलिस को इसलिए नहीं दिए क्योंकि उसका रिश्ता सेट हो चुका था। 2 तारीख को मेहमान आने वाले थे।" चाचा ने ठंड से मौत की बात कही, हालांकि पुलिस ने जब युवती के घर पर पूछताछ की तो किसी ने चोट, किसी ने गिरने के बाद हार्ट अटैक होने को मौत की वजह बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव को कब्र से निकाला जाना है, तीन युवक दबोचे गए
26 जनवरी को मौत के बाद युवती का शव परिवारजनों ने दफन कर दिया। लड़की के अब्बा विदेश में रहते हैं और उनके आने का इंतजार करने लायक पारिवारिक स्थिति भी नहीं। पुलिस ने 28 जनवरी को कहा कि उसके शव को निकालने के लिए कोर्ट से अनुमति ली जाएगी। आज, 29 जनवरी तक यह अनुमति नहीं हासिल है। शायद सीएम के कार्यक्रम के बाद यह प्रक्रिया हो। इस बीच एसपी संदीप सिंह ने बताया कि लड़की के आपत्तिजनक वीडियो को वायरल करने के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इसमें सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनिया गांव निवासी प्रभु साह, वीडियो बनाने वाला लड़का सदर थाना क्षेत्र के भान टेकठी निवासी गोलू कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। वीडियो वायरल करने वाला युवक अनिल कुमार शर्मा भी गिरफ्त में है। इन सभी से पुलिस पूछताछ कर साक्ष्य जुटाने का काम पुलिस कर चुकी है। एसपी ने बताया कि कब्र से शव को निकालने के लिए कोर्ट से आदेश मांगा गया है। आदेश मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया की जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed