फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Girl murdered in Nawada; Dead body found near railway station; Bihar Crime News Updates

Bihar News : नवादा में युवती की हत्या; अपराधियों ने ईंट पत्थर से कूचकर मारा, रेलवे स्टेशन के पास फेंकी लाश

Mon, 22 Jul 2024 01:54 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 22 Jul 2024 01:54 PM IST
सार

एसडीपीओ महेश चौधरी ने बताया कि सोमवार सुबह नौ बजे घटना की सूचना मिली कि एक युवती की लाश बाघी बरडीहा रेलवे स्टेशन के समीप फेंकी हुई मिली। घटना की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

विज्ञापन
Bihar News: Girl murdered in Nawada; Dead body found near railway station; Bihar Crime News Updates
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना  क्षेत्र में एक युवती की ईंट पत्थर से कूच कर हत्या कर दी गई। घटना किउल-गया रेलखंड पर स्थित बाघी बरडीहा रेलवे स्टेशन परिसर की बताई गई है। सोमवार की सुबह युवती का शव स्टेशन परिसर स्थित एक खंडहरनुमा कमरे से पुलिस ने बरामद किया। घटनास्थल को देखने के बाद प्रथमदृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि लड़की के साथ गलत काम कर उसकी हत्या कर दी गई और शव को खंडरनुमा कमरा में फेंक दिया गया है। जहां से शव बरामद हुआ उसके पास एक कमरे में खून के धब्बे मिले थे। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि स्टेशन के पुराने मशीन वाले कमरे में ही ईंंट से कुचलकर उसकी हत्या कर दी। शव के पास रहे खंडरनुमा कमरे में फेंककर हत्यारा फरार हो गया।

विज्ञापन


शव का शिनाख्त कराने का प्रयास करने में जुटी है पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही वारिसलीगंज थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रूपेश कुमार सिन्हा दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल में जुट गए। एसडीपीओ पकरीबरावां महेश चौधरी भी घटनास्थल पर पहुंच मामले की तहकीकात की। पुलिस शव का शिनाख्त कराने का प्रयास करने में जुटी है। शव की पहचान होने के बाद स्थिति साफ हो सकेगी। इस स्थान पर उसकी हत्या की गई है। उस स्थान पर नीर जल का एक खाली बोतल और एक जोड़ा हवाई चप्पल पड़ा मिला।
विज्ञापन


पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार 
एसडीपीओ महेश चौधरी ने बताया कि सोमवार सुबह नौ बजे घटना की सूचना मिली कि एक युवती की लाश बाघी बरडीहा रेलवे स्टेशन के समीप फेंकी हुई मिली। घटना की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जांच ओर अनुसंधान किया जा रहा हैं। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला साफ हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed