फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Girl dies by food poisoning in Purnia. four other members of the family admitted in hospital.

Bihar News : विषाक्त भोजन से 6 साल की बच्ची की मौत, घर के अन्य चार लोगों की हालत गंभीर

Mon, 22 Jan 2024 07:00 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 22 Jan 2024 07:00 PM IST
सार

Bihar : सुबह उठने पर मां और उसके बच्चे दर्द से तड़प रहे थे। पड़ोसियों ने किसी तरह अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी एक बेटी की मौत हो गई। मां और उसकी तीन बेटियों का  फिलहाल इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Bihar News : Girl dies by food poisoning in Purnia. four other members of the family admitted in hospital.
अस्पताल में इलाजरत बच्ची। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पूर्णिया में फूड पॉइजनिंग से एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि चार की स्थिति गंभीर है। सभी एक ही परिवार के हैं। घटना जलालगढ़ थाना क्षेत्र के पनखोवर गांव की है। फिलहाल सभी का इलाज जीएमसीएच में चल रहा है। फूड पॉइजनिंग से मरने वाली बच्ची की पहचान मोहम्मद इब्राहिम की बेटी जुबेरा (06) के रूप में की गई है। वहीं बच्ची की मां हाजरा खातून (28), उसकी अन्य बेटियां हमीरा (04),मारिया (03) और सोफिया (02) अस्पताल में इलाजरत हैं, जिनकी हालत गंभीर है।

विज्ञापन

Bihar News : Girl dies by food poisoning in Purnia. four other members of the family admitted in hospital.
अस्पताल में इलाजरत मां उसकी बेटी। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

कौन सा भोजन बन गया था जहर 
बच्चे की मामा अब्दूल करीम का कहना है कि रविवार की रात लाफा का साग, चावल, आलू की सब्जी और अंडा खाया था। खाना खाने के बाद सभी ने अलाव लगाकर आग भी सेंका था। उसके बाद सभी लोग अपने-अपने बिस्तर पर सोने के लिए चले गये। कुछ देर बाद मां और उनकी बेटियों को उल्टी होने लगी।  परिवार के सभी लोगों की तबियत बिगड़ गई। स्थिति यह हो गई थी कि घर में कोई ऐसा नहीं था जो किसी को बुला सकर या फिर दवा ला सके। कुछ ही देर में मां और उनके सभी बच्चे बेहोश हो गए। सुबह जब बच्चे की मां हाजरा खातुन को होश आया तो उसने अपने मायके वालों को फोन पर घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही मायके के लोग और फिर आसपास के लोग वहां पहुंचे तो वहां सभी बेहोश पड़े थे। यह देख सभी के होश ही उड़ गए। परिजनो ने सभी को जलालगढ़ अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनकी बेटी जुबेरा को मृत घोषित कर दिया। हाजरा खातुन और उनकी तीन बेटियों का इलाज अभी  जीएमसीएच में चल रहा है।

बेटे की चाहत में चार बेटियां हो गई
परिजनों का कहना है कि बेटे की चाहत में चार बेटियां हो गई। लेकिन बच्चे के पिता और मां बेटियो से काफी खुश है और उन्हें पढ़ा कर आगे बढ़ाना चाहते है। उन्होंने बताया कि बच्चों के पिता इब्राहित किशनगंज में प्राइवेट नौकरी करते हैं। जलालगढ़ में किराए के मकान में रहकर बच्चे प्राइवेट स्कूल में पढ़ते हैं। करीम ने बताया कि उनकी सबसे बड़ी बेटी मारिया खातुन वर्ग चार में पढ़ती है। जुबेरा खातुन, जिसकी मौत हो गई, वह कक्षा 3 में पढ़ती थी। वहीं  हमीरा खातुन वर्ग एक में पढ़ती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed