फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Chaos in DMCH hospital over death of mother and child, family members vandalize hospital

Bihar News: उत्तर बिहार के सबसे बड़े अस्पताल में जच्चा और बच्चा की मौत पर बवाल, परिजनों ने जमकर की तोड़फोड़

Sat, 26 Apr 2025 09:39 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 26 Apr 2025 09:39 AM IST
सार

बेता थानेदार हरेंद्र कुमार ने बताया कि अस्पताल में मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया गया। काफी मशक्कत के बाद परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया गया।

विज्ञापन
Bihar News: Chaos in DMCH hospital over death of mother and child, family members vandalize hospital
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर बिहार के सबसे बड़े अस्पताल दरभंगा मेडिकल अस्पताल के डॉक्टरों पर इलाज में लापारवाही का आरोप लगा है। गायनिक विभाग में गुरुवार रात दो बजे एक महिला मरीज सहानी खातून और उसके बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद मौजूद डॉक्टरों ने परिजनों के साथ दुर्व्यवहार का भी आरोप लगाया है। इससे परिजनों ने जमकर हंगामा किया है। बताया जाता है कि हंगामा कर रहे परिजनों ने ऑपरेशन थियेटर और आईसीयू के कई खिडकियों शीशे भी तोड़ डाले हैं। घटना की सूचना मिलते ही बेंता थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर आक्रोशित लोगों को शांत कराया। परिजनों का आरोप है कि इलाज करने वाली डॉक्टरों की लापरवाही के कारण ही जच्चा और बच्चा की मौत हुई है। पुलिस ने जब शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कही तो परिजनों ने इनकार करते हुए शव साथ लेते चले गए। 

विज्ञापन


ऑपरेशन थिएटर के शीशे भी तोड़ डाले
बताया जाता है कि कमतौल थाना क्षेत्र के बरदाहा गांव निवासी महबूब कहना कि पत्नी सहानी खातून 26 वर्ष को शुक्रवार देर रात दो बजे प्रसव के लिए गंभीर अवस्था मे भर्ती कराया गया था। जहां देर रात ढाई बजे प्रसव के दौरान जच्चा और बच्चा की मौत हो गई। मौत से गुस्साए परिजनों ने जमकर हंगामा करते हुए गायनिक विभाग कई कमरों और ऑपरेशन थिएटर के शीशे भी तोड़ डाले। 
विज्ञापन

शौहर संग बिहार में रह रही पाकिस्तानी बीवी: तनवीर बोले- उसे भारत पसंद है, निकाह के बाद कभी वह पाकिस्तान नहीं गई
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी करीब एक वर्ष पूर्व हुई थी
मरीज के साथ आई नसरीन निगार ने बताया कि सहानी खातून की शादी करीब एक वर्ष पूर्व हुई थी। जिसे प्रसव के रात दो बजे डीएमसीएच के गायनिक विभाग में भर्ती करवाया गया था। जहां डॉक्टरों की लापरवाही के कारण उसकी बच्चे सहित मौत हो गई। मौत के बाद भी डॉक्टरों ने उसे जबदस्ती आईसीयू में काफी देर भर्ती रखा। महिला में माना है की मरीज की मौत के बाद गुस्से में आकर आईसीयू के कमरे का शीशा तोड़ा गया है। लेकिन महिला ने कहा इलाज करने वाली डॉक्टर पर भी लापरवाही के कारण ही उनके मरीज की मौत हुई है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार करते हुए शव को लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed