फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Giriraj Singh targets Lalu Yadav and Tejashwi Yadav: RJD, BJP, Gaya News

Bihar News: गिरिराज सिंह ने लालू-तेजस्वी के बारे ऐसा कहा, राजद का विकास माॅडल के बारे मे ंभी बताया

Sun, 02 Mar 2025 03:37 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 02 Mar 2025 03:37 PM IST
सार

Giriraj Singh: केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि अब लालू जी का मॉडल आज का नौजवान कोई स्वीकार नहीं करेगा। पहले लोग कहते थे बेटा सो जाओ गब्बर सिंह आज जाएगा। अब वैसे ही लोग कहेंगे कि बेटा भूल कर के भी लालू जी के मॉडल को नहीं देखना।

विज्ञापन
Bihar News: Giriraj Singh targets Lalu Yadav and Tejashwi Yadav: RJD, BJP, Gaya News
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

रविवार को गया शहर के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि लालू यादव अपने बेटे को लांच किया है। इनको मुख्यमंत्री बनाओगे तो बिहार में जगमग होगा। मैंने यह किया, वह किया। असली बात तो नहीं बताएं। 30 और 35 साल के लड़के और लड़कियां है। उनको भी मालूम हो गया है कि राजद के शासनकाल में शादी करके पति-पत्नी लौटते थे तो उनको उतार कर गाड़ी ले लिया जाता था। क्या विकास का मॉडल यही होगा। लालू यादव जी आपने बेटे को लॉन्च करना चाहते हैं। अपने डीएनए पर क्योंकि बेटा का तो अपनी कमाई कुछ भी नहीं है। आपके डीएनए में लूट, बलात्कार, डकैती, आगजनी और फिरौती है। यह सारे आपके रोजगार के मॉडल है। बिहार में डबल इंजन की सरकार नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार की सरकार है। जो पूरे उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार जोड़ने का पहले एक पुल था, अब 17 पुल है। बक्सर से लेकर साहिबगंज तक है। बदलता हुआ बिहार है, सड़कों का जाल हो गया है। बिजली की उपलब्धता है। गया में आने वाले दिनों में टेक्सटाइल नया रूप लेगा। क्योंकि अब बड़ी-बड़ी मशीनें आएगी। इस ढंग से नया कायाकल्प होगा। बिहार एक बढ़ता हुआ बिहार होगा। 

विज्ञापन


केन्द्रीय मंत्री बोले- अब नहीं चलेगा लालू माॅडल 
वहीं केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि अब लालू जी का मॉडल आज का नौजवान कोई स्वीकार नहीं करेगा। पहले लोग कहते थे बेटा सो जाओ गब्बर सिंह आज जाएगा। अब वैसे ही लोग कहेंगे कि बेटा भूल कर के भी लालू जी के मॉडल को नहीं देखना। नहीं तो बिहार में शाम से पहले घर वापस आना पड़ेगा। यही इनका असली मॉडल है।
विज्ञापन


बैलगाड़ी वाले नीतीश कुमार को खटारा गाड़ी बोल रहे हैं
वहीं तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार को 20 साल पुराना खटारा गाड़ी बताया। इस सवाल पर उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को समझ में नहीं आ रहा है। क्योंकि उन्होंने गाड़ी देखी ही नहीं है। वह तो बैलगाड़ी वाले थे। यह गाड़ी खटारा नहीं है। बिहार की सरकार नीतीश कुमार की सोच और नरेंद्र मोदी का स्पोर्ट वाली सरकार है। जैसे बिहार में सड़कों का जाल बिछ गया है। बिहार में जितने लाइन थे सबको डेवलप कर दिया गया है।नवादा-किउल जैसे लाइन को डबल लाइन कर दिया गया है। बिजली लग गई है। अब लोग धकाधक चल रहे हैं, और फटाफट काम कर रहे हैं। तेजस्वी यादव जी आपके कहने से बिहार की जनता फिर से अंधेरे में नहीं रहेगा। लालटेन युग में। अब लोग उजाले में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी और सी वोटर के सवाल पर यह कहा
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने राहुल गांधी को शिव भक्त कहा क्योंकि राहुल गांधी मानसरोवर जाकर शिव का दर्शन और पूजा किया। इस सवाल पर उन्होंने कहा भगवान उन्हें सद्बुद्धि दे और जो इतना बड़ा कुंभ मेला हुआ उस पर अनाप-शनाप नहीं बोला। वहीं सी वोटर द्वारा बताया गया कि बिहार में इस बार तेजस्वी की सरकार बनेगी,इस सवाल पर उन्होंने कहा कि किसी को बताने में हम रोक नहीं रहे हैं। लेकिन खोदा पहाड़ निकली चुहिया। अब एमवाय समीकरण रिजेक्ट हो चुका है। गलतफहमी में है कि जो बता रहे हैं। यहां एनडीए की सरकार है और एनडीए की सरकार बनेगी। वहीं बिहार के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा। इस पर उन्होंने कुछ विशेष तो नहीं बोला लेकिन, इतना जरूर कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में हम लोग चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed