फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Gaya Ward Councilor's house attacked, mother injured; Panic in the area due to firing

Bihar News: वार्ड पार्षद के घर हमला, मां जख्मी; गोलीबारी से इलाके में दहशत, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात

Wed, 19 Feb 2025 08:54 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 19 Feb 2025 08:54 AM IST
सार

गया शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के मुरली हिल मोहल्ले में गया नगर निगम के वार्ड संख्या 11 के पार्षद कुंदन कुमार के घर अपराधियों ने जमकर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। गोलीबारी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

विज्ञापन
Bihar News: Gaya Ward Councilor's house attacked, mother injured; Panic in the area due to firing
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के गया जिले में इन दिनों अपराधियों का हौसला बुलंद हैं। अपराधियों ने गया नगर निगम के वार्ड संख्या 11 के पार्षद कुंदन कुमार के घर गोलीबारी कर घटना को अंजाम दिया है। गोलीबारी की वारदात में पार्षद की मां जख्मी हो गई। जख्मी हालत में लोगों ने गया शहर के जय प्रकाश नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। वारदात की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। हालांकि गोलीबारी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। यह पूरी वारदात मंगलवार की देर रात शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित मूरली हिल मोहल्ले की है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मंगलवार देर रात करीब 11 बजे गया शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के मुरली हिल मोहल्ले में गया नगर निगम के वार्ड संख्या 11 के पार्षद कुंदन कुमार के घर अपराधियों ने जमकर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। गोलीबारी की घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत है। उक्त वारदात में में पार्षद की मां जख्मी हो गईं। हालांकि गोलीबारी की वारदात में पार्षद कुंदन कुमार बाल-बाल बच गए। वारदात की सूचना के बाद मौका  पर कोतवाली थाना की पुलिस पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। पुलिसिया छानबीन के दौरान मौके से तीन खोखा और एक पिस्टल बरामद की है। 
विज्ञापन


अफीम व शराब धंधेबाजों ने करायी है गोलीबारी 
गया नगर निगम के वार्ड पार्षद कुंदन कुमार ने गोलीबारी की घटना के पीछे अफीम और शराब माफिया का हाथ होने का आशंका जताई है। उन्होंने बताया  कि लगातार हम जनता के लिए काम कर रहे हैं, जिससे कुछ लोगों में नाराजगी हैं। इसी कारण से जानलेवा हमला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपराधियों ने रात्रि में दिया घटना को अंजाम 
लोगों ने बताया कि मंगलवार की देर रात करीब 11 बजे अपराधियों ने उनके घर पर हमला बोल दिया। करीब 10 से 15 की संख्या में आए अपराधियों ने जमकर गोलीबारी  की है। गोली लगने से उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। जख्मी हालत में मां को शहर के जय प्रकाश नारायण अस्पताल  में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज चल रहा है।

सीसीटीवी में कैद हुए अपराधियों की तस्वीर
वार्ड पार्षद कुंदन कुमार ने बताया कि गोलीबारी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। वीडियो फुटेज में नगर निगम के मेयर प्रत्याशी रहे उपेंद्र पासवान के चारों बेटे सौरभ, गौरव, संगम और टुना दिख रहे हैं। इन लोगों के साथ मुन्ना, अक्षय कुमार, रोशन, छोटू, पीयूष, रोहित और नेपाली समेत कई लोगों की दिख रहे हैं। 


पुलिसिया जांच हुई शुरू 
इस संबंध में कोतवाली थानाध्यक्ष आशीष भारती ने वार्ड पार्षद के घर पर गोलीबारी की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना के बाद जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी कैमरे में कैद बदमाशों की पहचान की जा रही है। जल्द ही सभी बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed