{"_id":"66f5825dc9d5f05da9043403","slug":"bihar-news-gaya-police-arrested-three-fraud-cheating-in-online-shopping-bihar-police-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले हो जाएं सावधान, आपके साथ ऐसे हो सकती है ठगी; पुलिस ने किया खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले हो जाएं सावधान, आपके साथ ऐसे हो सकती है ठगी; पुलिस ने किया खुलासा
Thu, 26 Sep 2024 09:18 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Thu, 26 Sep 2024 09:18 PM IST
सार
Bihar : ऑनलाइन खरीददारी करने वाले लोग सावधान हो जाईये। ऑनलाइन ऑर्डर करने के बाद भी ग्राहकों के साथ ठगी हो रही है। पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।
विज्ञापन
गया एसएसपी आशीष भारती।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आपने अपराध के कई तरीके सुने होंगे, कहीं ऑनलाइन फ्रॉड किया जा रहा है तो कहीं चोरी की जा रही है। आपने यह भी सुना होगा कि मोबाइल आर्डर किया, लेकिन जब डब्बा खोला तो उसमें कुछ और ही निकला। क्या आपने कभी ऐसा सुना है कि कंपनी को ऑर्डर किया हुआ सामान तो कंपनी भेज दी , लेकिन वह आपके पास पार्सल नहीं पहुंच कर साइबर ठगों के पास पहुंच जाता है। कुछ ऐसा ही खेल करने वाले तीन शातिर गया जिले के एक गांव से पकड़े गये हैं। मामला आमस थाना क्षेत्र के रेगनिया गांव का है।
साइबर ठगों के निशाने पर थे देश के कई बड़े-बड़े राज्य
इस संबंध में सीनियर एसपी आशीष भारती ने बताया कि सूचना मिली थी कि आमस थाना क्षेत्र के रेगनिया गांव के समीप निर्माणाधीन मकान में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। उक्त सूचना के आधार पर विशेष पुलिस टीम ने गांव के निर्माणाधीन मकान में छापेमारी की गई। छापेमारी के क्रम में दो बदमाश भागने में सफल रहे, लेकिन मौके से तीन बदमाशों को धर दबोचा गया। तलाशी के दौरान निर्माणाधीन मकान से काफी संख्या में मोबाइल, सीम कार्ड, सोने के सिक्के जैसा धातु समेत कई अन्य सामान बरामद किया गया।
भारी ऑफर का लालच देकर करता था ठगी
वहीं उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तीनों युवकों से पूछताछ के क्रम में बताया कि हमलोगों अमेजन और फ्लीप कार्ड जैसी ऑनलाइन कंपनियों में शॉपिंग करने वाले ग्राहकों को अपना शिकार बनाते है। देश के विभिन्न बड़े-बड़े राज्यों के ग्राहकों से ठगी करते हैं। साइबर ठगों ने बताया इन कंपनियों से ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले ग्राहकों को भारी ऑफर के नाम पर डी मार्ट एप के माध्यम से पेमेंट कराते थे और अपने मन मुताबिक पता पर सामान मंगवाया करते थे। उसके बाद उस सामान को बाजारों में बेच देते थे। वहीं मोबाइल जांच के दौरान महाराष्ट्र, तमिलनाडु और तेलंगाना के दो-दो कुल 06 मामले भी दर्ज है। साथ ही ठगों के पास से ठगी का कई साक्ष्य भी मिला है। वहीं उन्होंने बताया कि साइबर ठगों के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
इन लोगों की हुई गिरफ्तारी
ऑनलाइन ठगी के मामले में आमस थाना की पुलिस ने तीन शातिर साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। जिसमे आमस थाना क्षेत्र के रेगनिया गांव के रहने वाले मो. सेराजउद्दीन का पुत्र मो. मेराज उर्फ पप्पू, गुरारू थाना के नौदरा गांव के रहने वाले मो. अरमान अख्तर और अरवल जिले के करपी थाना अंतर्गत कुसेर गांव के रहने वाले छोटन प्रसाद के पुत्र कन्हैया कुमार उर्फ छोटू शामिल हैं।