{"_id":"65eeb82d85fea0680f0aa776","slug":"bihar-news-gangrape-in-siwan-bihar-after-love-affair-with-guard-bihar-police-investigating-fake-love-story-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यार के नाम पर धोखा : रात में प्रेमी और उसके दोस्तों की जबरदस्ती पर चुप रही, सुबह फिर पहुंचे तो चीख-चीख बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्यार के नाम पर धोखा : रात में प्रेमी और उसके दोस्तों की जबरदस्ती पर चुप रही, सुबह फिर पहुंचे तो चीख-चीख बताया
Mon, 11 Mar 2024 01:23 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 11 Mar 2024 01:23 PM IST
सार
लड़की किसी तरह पार्क से बाहर निकली। तीनों दरिदों ने उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन लड़की भागकर मेन रोड पर आ गई और शोर मचाने लगी। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
सीवान में 20 साल की लड़की के साथ दरिदंगी की गई है। इस वारदात को किसी और ने नहीं बल्कि लड़की के प्रेमी ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर अंजाम दिया। यह तीनों राजेंद्र उद्यान पार्क में सिक्योरिटी गार्ड हैं। इनमें एक जो कि लड़की का प्रेमी है, उसने लड़की को पार्क में बुलाया। इसके बाद गार्ड रूम में ले जाकर उसे बंद कर किया। इतना ही नहीं प्रेमी ने अपने दो और दोस्तों को पार्क में बुलाया। फिर बारी-बारी से तीनों ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
लड़की भागकर मेन रोड पर आ गई और शोर मचाने लगी
दरिंदगी के बाद तीनों गार्ड ने लड़की को किसी को कुछ भी बताने से मना किया और धमकी दी कि अगर किसी को कुछ पता चला तो वह अपनी जान से हाथ धो बैठेगी। डर से लड़की रात भी चुप रही। लेकिन, सुबह फिर उसका प्रेमी अपने दोस्तों के साथ मिलकर दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। इसके बाद लड़की चिल्लाते हुए वहां से किसी तरह बाहर निकली। तीनों दरिदों ने उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन लड़की भागकर मेन रोड पर आ गई और शोर मचाने लगी। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
भीड़ को देख तीनों आरोपी वहां से फरार हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने लड़की को अस्पताल में भर्ती करवाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस वहां पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस का कहना है कि लड़की का मेडिकल करवाया जा रहा है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आरोपी एक गार्ड को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी निशानदेही पर अन्य तलाश में छापेमारी चल रही है। वहीं घटना के बाद पार्क को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन