फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Gang rape of seventh class student in Aurangabad; Two brutes did dirty work together

Bihar News: सातवीं कक्षा की छात्रा से हैवानियत, हालत गंभीर; बारात देखने गई थी, दो दरिंदों ने मिलकर ऐसा किया

Mon, 19 Feb 2024 12:12 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 19 Feb 2024 12:12 PM IST
सार

पीड़िता की मां ने कहा कि बेटी के साथ दरिंदगी हुई है। वह इंसाफ चाहती है। वहीं, मामले में औरंगाबाद नगर थाना पुलिस ने पीड़िता का फर्द बयान लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन
Bihar News: Gang rape of seventh class student in Aurangabad; Two brutes did dirty work together
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

औरंगाबाद के ओबरा थाना के एक गांव में सातवीं कक्षा की स्कूली छात्रा के साथ हैवानियत हुई है। इस वारदात को दो दरिंदों ने मिलकर अंजाम दिया है। पीड़िता की मां ने बताया कि गांव में पड़ोस के एक घर में बारात आई थी। उनकी बेटी भी बारात देखने गई थी। बारात देख कर जब वह घर वापस आई तो बेटी के नीचे के कपड़े को खून से सना देखकर कुछ पूछना ही चाहा कि वह बेहोश हो गई। आनन-फानन में वह बेटी को लेकर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल आई। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है
मामले में सदर अस्पताल के अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी (एसीएमओ) डाॅ. किशोर कुमार ने बताया कि किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। पीड़िता का महिला चिकित्सक डॉ. ऋचा चौधरी ने इलाज किया है। रात में पीड़िता की हालत गंभीर थी। ज्यादा ब्लीडिंग के कारण पीड़िता को रक्त चढ़ाया गया है। इलाज के बाद उसकी हालत सामान्य है।
विज्ञापन


गांव के दो लड़कों ने हैवानियत की
पीड़िता ने बताया कि गांव में वह बारात देखकर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में गांव के ही दो लड़कों ने उसे उठा लिया। दोनों ने उसे खलिहान में ले जाकर उसके साथ गंदा काम किया। इसके बाद दोनों लड़के उसे छोड़कर चले गए। इसके बाद जैसे-तैसे कराहते हुए वह घर पहुंचते ही बेहोश हो गई। होश आया तो वह अस्पताल में थी। बच्ची ने बताया कि दोनों में से एक लड़के को वह पहचानती है। दूसरे को देखने के बाद पहचान लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पीड़िता की मां ने कहा कि बेटी के साथ दरिंदगी हुई है। वह इंसाफ चाहती है। इस मामले में औरंगाबाद नगर थाना पुलिस ने पीड़िता का फर्द बयान लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश में छापेमारी चल रही है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed