फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : GAD bihar transfer posting bihar chief secretary Amrit Lal Meena take charge on first September

Amrit Lal Meena : बिहार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा होंगे, एक सितंबर को ग्रहण करेंगे पद; केंद्र से बिहार आ गए

Fri, 30 Aug 2024 11:01 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 30 Aug 2024 11:01 PM IST
सार

Bihar News : केंद्र सरकार ने 1989 बैच के आईएएस अधिकारी अमृतलाल मीणा की सेवा बिहार सरकार को वापस कर दी है। इसके साथ ही अतः हो गया है कि 1989 बैच के ही डीजीपी आलोक राज के साथ बिहार सरकार मीणा को मुख्य सचिव बनाने जा रही है। वह सोमवार को पदभार ग्रहण करेंगे।

विज्ञापन
Bihar News : GAD bihar transfer posting bihar chief secretary Amrit Lal Meena take charge on first September
अमृतलाल मीणा। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

नये डीजीपी के रूप में आईपीएस अलोक राज ने पद ग्रहण कर लिया है। डीजीपी अलोक राज के बाद अब प्रधान सचिव भी तय कर लिए गये हैं। अब बिहार के नए मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा होंगे। मुख्य सचिव के लिए मुख्य रूप से तीन नामों पर चर्चाएं तेज थीं। उन तीन नामों में चैतन्य प्रसाद, अमृतलाल मीणा और प्रत्यय अमृत शामिल थे, लेकिन अंतिम रूप से अमृतलाल मीणा पर बिहार सरकार ने अपनी मुहर लगा दी है। इस तरह 1990 बैच के चेतन प्रसाद मुख्य सचिव की रेस में पीछे रह गए और 1989 बैच के आईएएस अधिकारी अमृतलाल मीणा मुख्य सचिव बन गये।

विज्ञापन


बिहार के मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा  के बाद अब अमृतलाल मीणा बने 
बिहार के मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा 31 अगस्त यानी शनिवार को सेवा निवृत हो रहे हैं। ऐसे में बिहार के डीजीपी पद के साथ-साथ मुख्य सचिव के नाम पर सरकार की स्वीकृति देना एक कठिन काम था। सूची के अनुसार चेतन प्रसाद 1990  बैच के आईएएस अधिकारी हैं, प्रत्यय अमृत 1991 बैच के आईएएस अधिकारी हैं,जबकि अमृतलाल मीणा 1989 बैच के अधिकारी हैं। इस तरह वरीयता के तौर पर मुख्य सचिव की दौड़ में 1989 बैच के अधिकारी अमृतलाल मीणा सबसे आगे हो गये हैं। वर्तमान में वह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कोयला मंत्रालय के सचिव हैं। अमृतलाल मीणा सितंबर 2021 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए थे, अब मुख्य सचिव के पद पर वापस बिहार लौट रह हैं। लेकिन इसके साथ ही 31 अगस्त को वह रिटायर भी हो जाएंगे।
विज्ञापन


कौन हैं अमृतलाल मीणा
 अमृतलाल मीणा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने से पहले बिहार पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव थे। इससे पहले वह नगर विकास एवं आवास विभाग तथा पंचायती राज विभाग में भी थे। वह केंद्र में ग्रामीण विकास मंत्री रघुवंशी प्रसाद सिंह के सचिव भी रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed