{"_id":"67c71808f430d257990a5453","slug":"bihar-news-four-youths-abused-minor-girl-sitamadhi-bihar-police-investigation-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : चार युवकों ने मिलकर नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : चार युवकों ने मिलकर नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Tue, 04 Mar 2025 08:41 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Tue, 04 Mar 2025 08:41 PM IST
सार
Bihar Police : नाबालिग लड़की घर से निकलकर अकेले बधार गई थी। साथ में कोई नहीं होने की वजह से चार लफंगे उसके पीछे लग गये। काफी खोजबीन के बाद पुलिस ने नाबालिग को खोजकर निकाला। फिर नाबालिग ने बताया उन वहशियों की करतूत।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में चार युवकों ने मिलकर एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। परिजनों ने थाना में इस बात की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को 12 घंटे के भीतर दबोच लिया है। मामला सीतामढ़ी जिले के बथनाहा थाना क्षेत्र की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनू कुमार, संतोष कुमार, संतोष कुमार और सूरज कुमार के रूप में की है। हालांकि उनमें से एक आरोपी अभी भी फरार है।
विज्ञापन
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि घटना 3 मार्च की शाम लगभग 4 बजे की है। पीड़िता घास लेने सरेह में गई थी। उसे अकेली देख सोनू कुमार, संतोष कुमार, संतोष कुमार और सूरज कुमार सहित कुल पांच आरोपियों ने उसे घेरकर पकड़ लिया, और बारी-बारी से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उधर घर से लापता लड़की की परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं कोई अता-पता नहीं चल पाया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने लापता लड़की की खोजबीन शुरू कर दी। खोजबीन के दौरान पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया और फिर चिकित्सीय जांच के बाद उसके माता-पिता को सौंप दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
घटना के संबंध में सीतामढ़ी के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना की जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है। इस टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, थानाध्यक्ष बथनाहा और जिला आसूचना इकाई के अधिकारी शामिल थे। पुलिस ने मानवीय और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि विधि-विज्ञान प्रयोगशाला की टीम ने घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया है। इस दौरान घटनास्थल से आरोपियों के द्वारा किये गए करतूतों के कई महत्वपूर्ण सबूत जुटाए गए हैं। फिलहाल उन आरोपियों में से एक आरोपी फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन