Bihar News: तेलंगाना केमिकल फैक्ट्री ब्लास्ट में बिहार के चार मजदूर घायल, तीन लापता; जानिए, पूरा मामला
Telangana Pharma Plant Blast: पशम्यलारम में सिगाची इंडस्ट्रीज के फार्मा प्लांट में हुए विस्फोट में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है। मलबा हटाते वक्त कई शव बरामद हुए। मलबे से अब तक 31 शव निकाले जा चुके हैं, जबकि तीन की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में एक केमिकल फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट मामले में रोहतास जिले के भी चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायल काराकाट प्रखंड के ग्राम अमरथा के निवासी हैं जो अपने गांव से एक साथ फैक्ट्री में काम करने के लिए गए थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार अमरथा गांव निवासी शिवजी पासवान के पुत्र डब्लू पासवान गंभीर रूप से घायल हैं, जबकि अन्य तीन लोगों में दिलीप गोसाईं, नागा पासवान एवं दीपक पासवान अभी तक लापता बताए जाते हैं। इधर, घटना के बाद अमरथा गांव में कोहराम मचा हुआ है और घायल मजदूरों के परिजन किसी अनहोनी की आशंका में घबराए हुए हैं।
जिलाधिकारी ने सहयोग का दिया आश्वासन
तेलंगाना केमिकल्स फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में घायल मजदूरों के संदर्भ में जब भीम आर्मी नेता अमित पासवान ने जिलाधिकारी उदिता सिंह से बात की तो उन्होंने हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है। अमित पासवान ने कहा कि घटना की सूचना मिलते हीं डीएम ने त्वरित एक्शन लेते हुए बिहार भवन दिल्ली में श्रम विभाग के पदाधिकारियों के माध्यम से तेलंगाना के सांगारेड्डी डीएम से संपर्क स्थापित किया और रोहतास के घायल मजदूरों को सहयोग करने की बात कही।
तेलंगाना के सिगाची केमिकल इंडस्ट्रीज में ब्लास्ट
बता दें कि तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में स्थित सिगाची केमिकल फैक्ट्री में सोमवार की सुबह अचानक ब्लास्ट हुआ और फैक्ट्री के कई हिस्सों में आग लग गई, जिसमें कई मजदूरों की मौत तथा कई लोगों के घायल होने की जानकारी प्राप्त हुई है। फैक्ट्री के रिएक्टर में हुआ ब्लास्ट इतना जोरदार था कि काम कर रहे कई लोग दूर जा गिरे। फिलहाल तेलंगाना पुलिस राहत बचाव कार्य में जुटी है और घायलों का इलाज चल रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.