Bihar News : बिहार से फिर खुलेंगी चार नई अमृत भारत ट्रेन, अब दिल्ली, लखनऊ और तमिलनाडु जाना होगा आसान
Bihar : पटना से नई दिल्ली, दरभंगा से लखनऊ एवं मालदा टाउन से लखनऊ, सहरसा से अमृतसर और जोगबनी से तमिलनाडु के इरोड जाना अब आसान हो गया है। रेलमंत्री ने नई चार अमृत भारत ट्रेन चलाने की घोषणा की है।
विस्तार
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव आज बिहार पहुंचे, जहां उन्होंने नई ट्रेनों की सौगात दी है। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि बिहार से फिर पांच नई ट्रेन खुलेंगी, जिसमें चार अमृत भारत ट्रेन शुरू की जा रही हैं। उन ट्रेनों में पटना-नई दिल्ली, दरभंगा-लखनऊ एवं मालदा टाउन-लखनऊ, सहरसा-अमृतसर और जोगबनी से तमिलनाडु के इरोड के लिए चलायी जाएंगी।
यह खबर भी पढ़िये-Bihar News : हाजीपुर जंक्शन पर पहुंचे केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, इस व्यवस्था को हटाने का दिया आदेश
बिहार दौरे पर आये केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि बिहार को एक साथ पांच नई ट्रेनों की सौगात दी जा रही है। इनमें चार अमृत भारत एक्सप्रेस शामिल हैं। उन्होंने पटना और दिल्ली के बीच प्रतिदिन अमृत भारत एक्सप्रेस के परिचालन की घोषणा की और कहा कि जल्द ही बिहार के कुछ नई परियोजनाओं की मंजूरी दी जाएगी जिनमें 1156 करोड़ की लागत से 53 किमी लंबी भागलपुर-जमालपुर तीसरी लाईन, 2017 करोड रुपये की लागत से 104 किमी लंबी बख्तियारपुर-राजगीर-तिलैया का दोहरीकरण तथा 3000 करोड़ की लागत से 177 किमी लंबी रामपुर हाट-भागलपुर का दोहरीकरण परियोजनाएं शामिल हैं।
कब और कहाँ से चलेगी कौन सी ट्रेन
पटना से नई दिल्ली के बीच मध्य अमृत भारत एक्सप्रेस प्रतिदिन चलेंगी। दरभंगा-लखनऊ एवं मालदा टाउन-लखनऊ के बीच एक-एक साप्ताहिक अमृत भारत ट्रेन चलेगी। सहरसा और अमृतसर के बीच भी अमृत भारत ट्रेन चलेगी। इसके साथ ही सीमांचल से दक्षिण भारत के लिए एक नई ट्रेन चलेगी जो जोगबनी से इरोड के मध्य चलायी जाएगी।
यह खबर भी पढ़िये-Bihar: चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप अब जनसुराज में, प्रशांत किशोर बोले- हम लोगों का लक्ष्य MLA-MP बनना नहीं है
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अचानक बिहार में कई स्टेशनों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पूर्व मध्य रेल के पटना से लेकर सोनपुर के विभिन्न स्टेशनों, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर तक का दौरा किया। इस दौरान रेल मंत्री ने भारत सरकार की ओर से चलाई जा रही स्टेशन विकास योजनाओं के बारे में भी अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने उनके कामकाज की भी समीक्षा की।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.