फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Four members of a family killed in a road accident in Gaya, Scorpio drowns in canal

Bihar News: सड़क हादसे में परिवार के चार की मौत, नहर में गिरी स्कॉर्पियो; दंपती और उनके दो बेटों की मौत

Tue, 08 Apr 2025 09:36 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 08 Apr 2025 09:36 AM IST
सार

Gaya News: पूरा परिवार श्राद्धकर्म से लौट रहा था। वज़ीरगंज के दखिनगांव के पास पुल से गुजरते वक्त स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो गई। गाड़ी का ड्राइवर को किसी तरह बाहर निकल गया लेकिन पति-पत्नी और उनके दो बेटे गाड़ी में फंसे रह गए। 

विज्ञापन
Bihar News: Four members of a family killed in a road accident in Gaya, Scorpio drowns in canal
नहर में स्कॉर्पियो ने छिन ली चार की जिंदगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के गया जिले में वजीरगंज प्रखंड के दखिन गांव के फोर लेन बायपास पर दर्दनाक घटना सामने आई है। एक ही झटके में पूरा परिवार उजड़ गया। भीषण सड़क हादसे में दंपती और उनके दो बेटे की मौत हो गई। यह घटना सोमवार मध्य रात वजीरगंज थाना क्षेत्र के दखिन गांव के पास हुई। हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया है। मृतकों की पहचान सहवाजपुर गांव के रहने वाले 43 वर्षीय शशिकांत शर्मा, उनकी 40 वर्षीय पत्नी रिंकी देवी, 17 वर्षीय बेटा सुमित आनंद और 5 वर्षीय बेटा बालकृष्ण के रूप में हुई है। पूरा परिवार स्कॉर्पियो से बिहारशरीफ में श्राद्ध कर्म से लौट रहा था। वज़ीरगंज के दखिनगांव के पास पुल से गुजरते समय स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर पुल से टकरा गई और नीचे तालाब में जा गिरी।

विज्ञापन


चालक ने किया हल्ला तो लोग जुटे 
गाड़ी चला रहा युवक सिंटू किसी तरह बाहर निकल आया और ‘बचाओ-बचाओ’ चिल्लाने लगा। वाहन चालक की आवाज सुनकर पास के होटल संचालक ने गांव वालों को बुलाया। लोगों ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने जेसीबी से स्कॉर्पियो को बाहर निकाला। लेकिन, तब तक गाड़ी में बैठे चारों की दम घुटने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। परिवार के चार लोगों की मौत की खबर सुनकर लोग अवाक रह गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में पसरा मातम 
शशिकांत शर्मा किसान एक थे। उनका बड़ा बेटा सुमित राजनीतिक गतिविधियों से भी जुड़ा था। भाजपा से संबंधित था। गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की एक साथ मौत से मातम पसर गया। पोस्टमॉर्टम के लिए जब शवों को भेजा जा रहा था, तो ग्रामीणों ने एंबुलेंस रोक दी और कहा कि जब परिवार में कोई बचा ही नहीं, तो पोस्टमॉर्टम किसके लिए करवाएं। इस दर्दनाक हादसे की सूचना मिलने के बाद शशिकांत की वृद्ध मां की तबीयत और बिगड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासनिक अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और जांच जारी है। गांव में शोक का माहौल है।


बिहार में कार का भीषण हादसा, नई दुल्हन समेत चार की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed