Bihar News: ड्रग्स इंस्पेक्टर के चार ठिकानों पर छापा, पांच बोरे में भरे मिले चार करोड़, बुलाई नोट गिनने की मशीन
पटना के सुल्तानगंज में ड्रग्स इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार के आवास पर छापेमारी की गई है। चार लग्जरी कार और कई बैंकों के एटीएम कार्ड भी जब्त किए गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार की राजधानी पटना में एक ड्रग इंस्पेक्टर के पास करोड़ों की काली कमाई का पता चला है। बिहार के सतर्कता विभाग की टीम ने चार ठिकानों पर छापों में इंस्पेक्टर के पास अकूत दौलत का पता चला है। पांच बोरों में चार करोड़ रुपये नकदी के अलावा सोने चांदी के आभूषण और जमीनों के दस्तावेज जब्त किए हैं।
पटना के सुल्तानगंज में ड्रग्स इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार के आवास पर छापेमारी की गई है। चार लग्जरी कार और कई बैंकों के एटीएम कार्ड भी जब्त किए गए हैं। बिहार के सतर्कता विभाग ने कुमार के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज करने के बाद यह कार्रवाई की।
इन ठिकानों पर छापे, नोट गिनने के लिए मशीनें बुलाई
ड्रग्स इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार के सुल्तानगंज स्थित आवास के अलावा पटना के गोला रोड, जहानाबाद और गया स्थित ठिकानों की भी जांच की गई। आरंभिक जांच में करोड़ों रुपये की अवैध संपत्ति जुटाने का पता चला है। एक अधिकारी के अनुसार जितेंद्र के चारों ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।अब तक चार करोड़ से ज्यादा की नकद राशि बरामद की गई है। नोट गिनने के लिए मशीनें बुलाई गईं।
छापों के बाद से आरोपी फरार
सतर्कता विभाग के डीएसपी सुरेंद्र कुमार मौआर के अनुसार छापों की कार्रवाई की भनक लगते ही ड्रग इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार फरार हो गया। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इसके आधार पर कुमार के ठिकानों पर छापेमारी की गई है। उन्होंने बताया कि अब तक की जांच में भारी मात्रा में नकदी, जमीनों के दस्तावेज, आभूषण, लग्जरी कारें व अन्य कीमती सामान का पता चला है।
#WATCH | Patna, Bihar: A team of surveillance department raided the residence of Drug Inspector Jitendra Kumar in the disproportionate assets case. A huge amount of cash, many land papers, gold, silver and four luxury cars were recovered: Surendra Kumar Maur, DSP Monitoring Dept pic.twitter.com/sukTl70OXs
— ANI (@ANI) June 25, 2022