फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Four fake students who came to give NEET exam in Purnia arrested, biometric check, Rajasthan,

NEET Exam: नीट परीक्षा देने आए चार फर्जी छात्र गिरफ्तार; दूसरे के बदले दे रहे थे एग्जाम, इतने में हुई थी डील

Mon, 06 May 2024 03:47 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 06 May 2024 03:47 PM IST
सार

परीक्षा देने पहुंचे चार फर्जी छात्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें राजस्थान से एक और एक बिहार के तीन अलग अलग जिले से हैं। यह सभी छात्र दूसरे के एडमिट कार्ड लेकर परीक्षा केंद्र पर पहुंचे थे।

विज्ञापन
Bihar News: Four fake students who came to give NEET exam in Purnia arrested, biometric check, Rajasthan,
पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्णिया में नीट परीक्षा में दूसरे छात्र के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचे चार फर्जी छात्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें राजस्थान से एक और एक बिहार के तीन अलग अलग जिले से हैं। यह सभी छात्र दूसरे के एडमिट कार्ड लेकर परीक्षा केंद्र पर पहुंचे थे। बायोमीट्रिक जांच के दौरान चारों पकड़े गए। स्कूल प्रबंधन ने इन सभी को पुलिस को सौंप दिया। पूछताछ में इन्होंने स्वीकार किया है कि ये सभी दूसरे की जगह परीक्षा देने आए थे। नीट क्लियर करने के लिए उनकी पांच लाख रुपए में डील हुई थी। गिरफ्तार आरोपियों में भोजपुर जिले निवासी नीतीश कुमार, राजस्थान जरौल निवासी कमलेश कुमार, बेगूसराय निवासी सौरभ कुमार और सीतामढ़ी निवासी मयंक चौधरी के रूप में की गई है।

विज्ञापन


राजस्थान के छात्र भी धराए
मधुबनी थानाध्यक्ष श्वेता कुमारी ने बताया कि भोजपुर जिले निवासी नीतीश कुमार दूसरे छात्र मुजफ्फरपुर जिले निवासी आशीष कुमार के जगह पर, राजस्थान जरौल निवासी कमलेश कुमार दूसरे छात्र सिवान निवासी धीरज प्रकाश, बेगूसराय निवासी सौरभ कुमार दूसरे छात्र सीतामढ़ी जिला निवासी तथागत कुमार और सीतामढ़ी निवासी मयंक चौधरी दूसरे छात्र मुजफ्फरपुर जिला निवासी दीपक कुमार सिंह के बदले परीक्षा देने के लिए पूर्णिया एसआरडीएवी स्कूल परीक्षा पहुंचे थे। जांच मेंसभी पकड़ाए। 
विज्ञापन


पांच लाख में हुआ था सौदा
नीट क्लियर करने के लिए उनकी पांच लाख रुपए में डील हुई थी। ये सभी बिहार और राजस्थान के मेडिकल संस्थानों में पढ़ाई कर रहे हैं। डीएवी पूर्णिया से पकड़े गए नीतीश कुमार ने पुलिस को बताया कि वह भोजपुर जिले का है। नीट क्लियर करने के लिए उससे पांच लाख रुपए में सौदा हुआ है। वहीं पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपी को पूछताछ के न्यायिक हिरासत में भेजने की कर्रवाई कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed