{"_id":"66115f8811c1b33eec069d89","slug":"bihar-news-four-criminals-gang-raped-at-knifepoint-in-muzaffarpur-bihar-police-engaged-in-investigation-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gang Rape in Bihar : चाकू के बल पर महिला से गैंगरेप, चार आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gang Rape in Bihar : चाकू के बल पर महिला से गैंगरेप, चार आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम
Sat, 06 Apr 2024 08:13 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sat, 06 Apr 2024 08:13 PM IST
सार
Bihar : एक महिला लोन का किस्त देकर लौट रही थी। तभी गांव के पास ही चार बदमाशों ने उसे पकड़ लिया और चाक़ू ने नोंक पर उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। अब पुलिस उन आरोपियों को ढूंढ रही है।
विज्ञापन
महिला थाना मुजफ्फरपुर
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
मुजफ्फरपुर में अपने ऑटो के लोन का किश्त देने गई एक विवाहिता से चाकू की नोक पर चार बदमाशों ने गैंगरेप किया है। इतना ही नहीं बदमाशों ने केस करने पर जान से मारने की धमकी दी है। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामला मीनापुर प्रखंड क्षेत्र के पानापुर ओपी क्षेत्र के एक गांव की है।
विज्ञापन
लोन का किस्त देकर लौट रही थी महिला
घटना के संबंध में पीड़ित महिला ने बताया है कि उसके पति ऑटो ड्राइवर हैं और उन्होंने लोन पर ऑटो ले रखा है। लोन की राशि चुकाने के लिए वह गांव की एक महिला के घर पैसा मांगने गई थी। पैसा देकर जब वह महिला वापस अपने घर आ रही थी, तभी गांव के किनारे सुनसान बगीचे में चार युवको ने चाकू का भय दिखा कर उसके साथ अभद्र व्यवहार करने लगे। जब महिला ने इसका विरोध किया तो उन लोगों ने चाकू से उसे घायल कर दिया और उसके बाद उसके साथ चारों ने बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के दौरान महिला बेहोश हो गई। थोड़ी देर बाद जब उसे होश आया तब गांव के एक घर में जाकर उसने अपने पति को फोन पर घटना की सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही पीड़िता के पति वहां पहुंचे और पीड़िता को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, लेकिन महिला की गंभीर स्थिति को देखकर चिकित्सकों ने महिला को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया।
विज्ञापन
चार के खिलाफ कराया मामला दर्ज
एसकेएमसीएच में इलाज करवाने के बाद पीड़िता महिला थाने पहुंची और पानापुर ओपी क्षेत्र के वंशलाल, तेज नारायण सहनी और पुरषोत्तम कुमार सहित चार आरोपियों को नामजद बनाते हुए उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया। महिला थाना की पुलिस ने सदर में मेडिकल कराने के बाद न्यायालय में 164 का बयान दर्ज करवाया। अब पुलिस उन चारो आरोपियों की तलाश में जुट गई है। घटना के संबंध में महिला थाना के सब इंस्पेक्टर विष्णु कांत ने बताया कि मामला दर्पूज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोर्ट में बयान भी दर्ज कराया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन