फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Former Mukhiya was beaten to death by criminals in Darbhanga, Vidhan Sabha Deputy Speaker

Bihar News : विधानसभा के उपाध्यक्ष के करीबी को अपराधियों ने पीट-पीटकर मार डाला, पत्नी के साथ बाजार जा रहे थे

Sun, 30 Jul 2023 11:13 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 30 Jul 2023 11:13 AM IST
सार

Darbhanga News : पूर्व मुखिया अपनी पत्नी के साथ बाजार जा रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने घेर लिया और बेरहमी से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। इस दौरान पूर्व मुखिया की पत्नी छोड़ देने की गुहार लगाती रही लेकिन किसी ने उसकी एक न सुनी। 

विज्ञापन
Bihar News: Former Mukhiya was beaten to death by criminals in Darbhanga, Vidhan Sabha Deputy Speaker
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : social media

विस्तार

दरभंगा में अपराधियों ने विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी के करीबी और पूर्व मुखिया दिलीप कुमार राय की पीट-पीटकर हत्या कर दी। वह अपनी पत्नी के साथ बाजार जा रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने घेर लिया और बेरहमी से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। इस दौरान पूर्व मुखिया की पत्नी छोड़ देने की गुहार लगाती रही लेकिन किसी ने उसकी एक न सुनी। जब तक पूर्व मुखिया बेहोश न हो गए। इसके बाद पत्नी ने स्थानीय लोगों की मदद से पूर्व मुखिया को अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड की है। 

विज्ञापन


घटलना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। पूर्व मुखिया की पहचान कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के इटहर पंचायत के पूर्व मुखिया व बिसुनिया निवासी दिलीप कुमार राय के रूप में हुई। अंचल निरीक्षक सुरेश कुमार राम मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर उनके परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पत्नी बोली- अपराधियों ने घेर कर पति को मारा
पूर्व मुखिया की पत्नी ममता देवी ने बताया कि शनिवार को वह अपने पति के साथ बाइक से कुशेश्वरस्थान बाजार जा रही थी। इसी दौरान गांव कुछ निकलते ही कुछ असामाजिक तत्व के लोगों बाइक को आगे से घेर लिया और गाली-गलौज करने लगे। इस दौरान उनलोगों ने मेरे पति के साथ मारपीट करने लगे। जब सामने से कुछ ग्रामीण हमारी मदद को तब तक ये सभी आरोपी भाग गए। तब तक मेरे पति बेहोश हो चुके थे। सभी लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी लाया गया तबतक उनकी मौत हो चुकी थी। पत्नी ने कुशेस्वरस्थान थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा के उपाध्यक्ष बोले- कार्रवाई करे प्रशासन
इधर, शनिवार की देर शाम पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया। स्व. राय के अंतिम संस्कार में विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने कहा कि स्व राय सामाजिक व्यक्ति थे। इनके निधन से इलाके लोग काफी दुखी है। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। विधायक अमन भूषण हजारी, जदयू जिलाध्यक्ष गोपाल मंडल, कुशेश्वरस्थान पश्चिमी प्रखंड के प्रमुख हीरा प्रसाद सिंह उनके अंतिम संस्कार में उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed