फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Former MP Om Prakash Yadav's health deteriorated, fainted in the train; Shahabuddin, Siwan Updates

Bihar News : दिवंगत शहाबुद्दीन के सबसे बड़े विरोधी ओम प्रकाश यादव की तबीयत बिगड़ी, ट्रेन में हो गए थे बेहोश

Sat, 05 Aug 2023 09:49 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 05 Aug 2023 09:49 AM IST
सार

Siwan News : परिजनों ने कहना है कि पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव दिल्ली किसी काम से गए हुए थे। शुक्रवार को 1:45 बजे संपर्क क्रांति एक्सप्रेस पकड़ कर सीवान आ रहे थे। रास्ते में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। देवरिया में वह ट्रेन में ही बेहोश हो गए।

विज्ञापन
Bihar News: Former MP Om Prakash Yadav's health deteriorated, fainted in the train; Shahabuddin, Siwan Updates
पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवान के पूर्व सांसद और भाजपा नेता ओमप्रकाश यादव की तबीयत बिगड़ गई। आननफानन परिजनों ने सीवान सदर अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए पटना रेफर कर दिया है। उनकी हालत गंभीर है। पटन में उनका इलाज चल रहा है। परिजनों ने कहना है कि ओमप्रकाश यादव दिल्ली किसी काम से गए हुए थे। शुक्रवार को 1:45 बजे संपर्क क्रांति एक्सप्रेस पकड़ कर सीवान आ रहे थे। रास्ते में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। देवरिया में वह ट्रेन में ही बेहोश हो गए। ट्रेन जैसे ही सीवान पहुंची, उन्हें फौरन सदर अस्पताल भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया है।

विज्ञापन


इन मामलों में शहाबुद्दीन के विरोधी के तौर पर सामने आए
परिजनों का कहना है कि ओम प्रकाश यादव बार-बार बेहोश हो रहे हैं। उनका पहले हार्ट का ऑपरेशन भी हो चुका है। इसकी वजह से पिछले वह कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। 
विज्ञापन

यह वही ओमप्रकाश यादव हैं, जिन्होंने सीवान के चंदा बाबू की दोनों बेटों की हत्या और पत्रकार राजदेव रंजन मर्डर केस में खुलकर बाहुबली पूर्व सांसद और दिवंगत मो. शहाबुद्दीन का विरोध किया था। सीवान में इन्हें शहाबुद्दीन का सबसे बड़ा विरोधी कहा जाता था। ओम प्रकाश यादव 2009 में अपने दम पर सीवान लोकसभा सीट से जीत हासिल की थी। उस समय वो निर्दलीय खड़े हुए थे। इसके बाद 2014 में भाजपा के टिकट पर जीत हासिल की। हालांकि, 2019 में एनडीए गठबंधन की वजह से जदयू की उम्मीदवार कविता सिंह को टिकट मिला था। फिलहाल कविता सिंह ही सीवान से सांसद है। ओम प्रकाश यादव ने भी कविता सिंह का समर्थन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल यह बयान देकर चर्चा में आए थे ओमप्रकाश यादव
हालांकि, पिछले साल यानी 2022 में ओमप्रकाश यादव ने तब फिर चर्चा में आए थे, जब उन्होंने MLC चुनाव में एनडीए की ओर से मनोज सिंह या उनकी पत्नी को टिकट देने की बात चल रही थी। इसके बाद पूर्व सांसद ने इसका विरोध किया था। कहा था कि मनोज सिंह को अपराधी करार दे दिया था। इतना ही यह आरोप लगाया था कि दिवंगत मो. शहाबुद्दीन के साथ मनोज सिंह AK 47 लेकर चलते थे। इसलिए मनोज सिंह को अगर टिकट मिला तो विरोध होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed