फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Girl dies after former BJP MLA's car crushes her. Bihar Police.bjp.patna news hindi

Bihar News : पूर्व भाजपा विधायक की गाड़ी से बच्ची की कुचलने से मौत, पुलिस ने खदेड़कर पकड़ा

Mon, 11 Sep 2023 02:38 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 11 Sep 2023 02:38 PM IST
सार

Patna accident : भाजपा के पूर्व विधायक की गाड़ी ने एक बच्ची को कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों के द्वारा सूचना दिए जाने पर यातायात पुलिस ने खदेड़कर गाड़ी को पकड़ लिया। घटना के वक्त पूर्व विधायक भी गाड़ी में सवार थे।

विज्ञापन
Bihar News : Girl dies after former BJP MLA's car crushes her. Bihar Police.bjp.patna news hindi
घटनास्थल पर पुलिस से बात करते पूर्व विधायक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में भाजपा के पूर्व विधायक के तेज रफ्तार कार से एक बच्ची की कुचलने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उस वाहन को जप्त कर लिया है। फिलहाल आगे की कार्र्वाई में जुट गई है। पुलिस का कहना है है कि घटना के वक्त पूर्व भाजपा विधायक भी उस गाड़ी में सवार थे। मृतक बच्ची की पहचान अररिया जिला के टेहेटी निवासी मोहम्मद सबीर आलम की पुत्री अमारा (9) के रूप में की गई है।

विज्ञापन


पुलिस ने खदेड़कर पकड़ा 
घटना के संबंध में कोतवाली थानाध्यक्ष संजीत कुमार का कहना है कि सोमवार को पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र के हड़ताली मोड़ के पास पटना जिला के विक्रम के पूर्व भाजपा विधायक अनिल कुमार अपनी कार (JH01-DH-3333) से इनकम टैक्स चौराहा होते हुए किदवईपुरी स्थित अपने निवास स्थान की ओर जा रहे थे। तभी एक 9 साल की बच्ची सड़क पास करने के दौरान कार की चपेट में आ गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। घटना होते ही वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। कार चालक ने उसे धक्का मारते हुए वहां से फरार हो गया। तब तक आसपास के लोगों ने यातायात पुलिस को फोन कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही ट्रैफिक थाना की पुलिस हरकत में आई और उसे खदेड़ते हुए कोतवाली थाना के पास पकड़ लिया।
विज्ञापन


पूर्व विधायक थे गाड़ी में सवार 
स्थानीय लोगों का कहना है कि उस गाड़ी में पूर्व विधायक अनिल कुमार खुद गाड़ी के अंदर बैठे थे। घटना के बाद मौके पर लोगों की काफी भीड़ जमा हो गयी। लोगों के भीड़ को हटाने में ट्रैफिक पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। यातायात ट्रैफिक पुलिस ने पूर्व विधायक अनिल कुमार की गाड़ी (JH01-DH-3333) को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कार्रवाई में जुटी 
घटना के संबंध में गांधी मैदान यातायात थानाध्यक्ष अमरेश कुमार ने बताया कि परिजनों का फर्द बयान लिया जा रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने विधायक के गाड़ी को जप्त कर लिया है। उन्होंने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed