फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Former CM Rabri Devi made Leader of Opposition; Gopal Mandal, Hari Bhushan Bachaul; JDU, BJP, RJD

Bihar: पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को मिली बड़ी जिम्मेदारी; गोपाल मंडल और बचौल समेत यह विधायक बनें सचेतक

Sat, 20 Jul 2024 04:01 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 20 Jul 2024 04:01 PM IST
सार

Bihar Vidhan Mandal: विधान परिषद में सता पक्ष की ओर से सचेतक, उप मुख्य सचेतक और उपनेता का मनोनयन कर दिया गया है। विधान एमएलसी नीरज कुमार और रीना देवी को सचेतक बनाया गया है।

विज्ञापन
Bihar News: Former CM Rabri Devi made Leader of Opposition; Gopal Mandal, Hari Bhushan Bachaul; JDU, BJP, RJD
पूर्व सीएम राबड़ी देवी की फाइल फोटो। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र 22 जुलाई से शूरू हो रहा है। विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका में इस बार भी राबड़ी देवी ही नजर आएंगी। राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने बिहार विधान परिषद सचिवालय से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को नेता विरोध दल के रूप मान्यता देने का अनुरोध किया। इसके बाद कार्यकारी सभापति ने राबड़ी देवी को नेता विरोधी दल की मान्यता दे दी। इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। आज विधानसभा में सत्तारूढ़ दल के सचेतक का मनोनयन किया गया है। सीएम नीतीश कुमार की ओर मनोनयन की सूचना दी गई। वहीं बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने सचेतकों के मनोनयन की स्वीकृति प्रदान कर दी। 

विज्ञापन


भाजपा के छह और जदयू के तीन विधायक बने सचेतक
जनता दल के चर्चित विधायक गोपाल मंडल, भारतीय जनता पार्टी फायर ब्रांड हरि भूषण ठाकुर बचौल को सचेतक बनया गया है। वहीं भाजपा विधायक संजय सरावगी, जदयू विधायक राजकुमार सिंह, जदयू विधायक सुधांशु शेखर, भाजपा विधायक बीरेंद्र सिंह, भाजपा विधायक कृष्ण कुमार ऋषि, भाजपा विधायक आलोक रंजन, भाजपा विधायक विजय कुमार मंडल को भी सचेतक बनाया गया है। 
विज्ञापन


विधान परिषद में सत्ता पक्ष से इन्हें बनाया गया सचेतक
इधर,  विधान परिषद में सता पक्ष की ओर से सचेतक, उप मुख्य सचेतक और उपनेता का मनोनयन कर दिया गया है। विधान परिषद में जदयू के नीरज कुमार और रीना देवी को सचेतक बनाया गया है। भाजपा के प्रो राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता और जदयू के ललन कुमार सर्राफ को सत्तारूढ़ दल का उपनेता बनाया गया है। भाजपा के संजय प्रकाश को उप मुख्य सचेतक बनाया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी नेता प्रतिपक्ष की भूमिका में नजर आएंगी। बता दें कि पांच दिवसीय मानसूत्र सत्र में 26 जुलाई को अनूपूरक बजट पेश किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed