फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Forest Department sub inspector arrested in supaul bihar police constable exam paper setting

Bihar : सिपाही भर्ती परीक्षा की सेटिंग में पकड़ा गया दरोगा; पटना में होटल से तीन की गिरफ्तारी से सुराग मिला था

Thu, 15 Aug 2024 07:43 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 15 Aug 2024 07:43 PM IST
सार

Bihar : सिपाही भर्ती परीक्षा मामले में पटना पुलिस ने सेटर गैंग के साथ संलिप्त एक दारोगा को दबोच लिया है। कैंडिडेट और उसके बीच  7 लाख रुपए में  डील तय हुई थी। 

विज्ञापन
Bihar News : Forest Department sub inspector arrested in supaul bihar police constable exam paper setting
आरोपी दारोगा - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार पुलिस में सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़े एक सेटर गैंग का पटना पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में पटना पुलिस ने स्थानीय एक होटल से तीन संदिग्धों की गिरफ्तारी की है। संदिग्धों से हुई पूछताछ के बाद गैंग के तार अब सुपौल से भी जुड़ गए हैं।

विज्ञापन


वन विभाग के दारोगा को पुलिस ने दबोचा 
 पुलिस पूछताछ में हिरासत में लिए गए संदिग्धों ने सुपौल जिले के करजाइन थाना क्षेत्र निवासी एक दरोगा का नाम भी लिया है। इसके बाद पटना के कोतवाली थाने की एक पुलिस टीम देर रात सुपौल पहुंची और करजाइन थाने की पुलिस के सहयोग से आरोपी वन विभाग के दारोगा करजाइन थाना क्षेत्र निवासी विजय रजक को बुधवार की देर रात से ही थाने में डिटेन कर लिया। हालांकि मामले में सुपौल पुलिस पूरे दिन खुलकर कुछ भी बोलने से परहेज करती रही। इधर, सेटर गैंग में शामिल होने के आरोपी दारोगा विजय रजक से पूछताछ के लिए गुरुवार की शाम करीब 6:00 बजे पटना पुलिस की एक टीम दोबारा सुपौल के करजाइन थाने पहुंची। जहां थाने में कागजी प्रक्रिया पूरी करने करने के बाद शाम करीब 7 बजे दारोगा विजय रजक को पटना पुलिस अपने साथ ले गई। इस बीच पटना पुलिस की टीम ने दारोगा विजय के अलग अलग ठिकानों से अहम कागजात भी जब्त किए हैं। इधर, आरोपी दारोगा ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज कर दिया है। 
विज्ञापन


पटना के एक होटल में तीन संदिग्धों की हुई थी गिरफ्तारी 
 पटना के एक होटल से बुधवार को पुलिस ने तीन संदिग्ध (प्रेम प्रकाश, रामाशीष पासवान और चंदन) को हिरासत में लिया था। संदिग्धों के पास से पटना पुलिस ने कुल आठ अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड, चेक बुक, कैश, मोबाइल सहित अन्य कई जरूरी कागजात बरामद किए थे। प्रेम प्रकाश और रामाशीष पासवान अररिया जिले के नरपतगंज थाना इलाके के निवासी हैं और एक-दूसरे को पहले से जानते हैं। प्रेम प्रकाश खुद को खेतिहर किसान बता रहा है। हालांकि पटना पुलिस उसे पूरे गैंग का मास्टरमाइंड मान कर जांच आगे बढ़ा रही है। वहीं रामाशीष पासवान खुद भी परीक्षा में शामिल एक अभ्यर्थी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में आया दरोगा विजय रजक का नाम
पुलिस पूछताछ में संदिग्ध रामाशीष पासवान ने बताया कि पुलिस गिरफ्त में उसकी और उसके साथ आए दो अन्य लोगों की भी मुलाकात वन विभाग के दारोगा विजय रजक से सुपौल कोर्ट में हुई थी। वहां विजय ने पैसों के बल पर सिपाही भर्ती परीक्षा में सेटिंग का भरोसा तीनों को दिया था। इसके बाद रामाशीष और दारोगा विजय के बीच फोन पर कई बार बातचीत भी हुई। एक कैंडिडेट के सेटिंग की डील 7 लाख रुपए में तय हुई थी। हालांकि फिलहाल रुपए का कोई लेनदेन नहीं हुआ था। काम पूरा होने पर राशि का भुगतान किया जाना था। अभ्यर्थियों से सिक्योरिटी के तौर पर केवल ब्लैंक चेक लिया जा रहा था। एक अभ्यर्थी से चेक लेने के लिए ही तीनों पटना पहुंचे थे। लेकिन यहां पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

21 हजार से अधिक पदों पर होनी है सिपाही भर्ती
बिहार पुलिस में सिपाही के 21 हजार 391 पदों के लिए राज्य सरकार ने 27 अप्रैल 2023 को ही वेकेंसी निकाली थी। 20 जुलाई 2023 तक इसके लिए ऑनलाइन आवेदन भी लिए गए। करीब 37 लाख अभ्यर्थियों ने इसके लिए आवेदन किया, जिसमें तकनीकी कारणों से करीब 19 लाख आवेदन निरस्त कर दिए गए। वही 18 लाख आवेदन स्वीकृत किए गए हैं। इसमें चयनित अभ्यर्थियों को 21 हजार से 69100 रुपए तक मासिक वेतन दिया जाना है।


सुपौल पुलिस ने की दारोगा के गिरफ्तारी की पुष्टि
पटना के कोतवाली थाना के एएसआई सुनील कुमार सिंह ने बताया कि थाना कांड संख्या 519/24 में गिरफ्तारी की गई है। वही करजाइन थानाध्यक्ष लालजी प्रसाद ने बताया कि देर रात पटना पुलिस को सहयोग कर विजय रजक को गिरफ्तार किया गया है। पटना पुलिस विजय को अपने साथ ले गई है। कुछ जरूरी दस्तावेज भी पुलिस टीम साथ ले गई है। वही, एसपी शैशव यादव ने बताया मामला पटना पुलिस के क्षेत्राधीन है। पटना पुलिस द्वारा जो सहयोग मांगी गई, सुपौल पुलिस ने उसमें सहायता मुहैया कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed