Bihar Police: दिनदहाड़े कोर्ट कैंपस से पांच कैदी फरार, ज्वेलरी शॉप लूटकांड के यह सभी आरोपी पेशी के लिए गए थे
समस्तीपुर एसपी ने जल्द से जल्द फरार कैदियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया है। पुलिस ने पांच में से एक कैदी को पकड़ लिया है। अन्य चार की तलाश में छापेमारी कर रही है। कई जगह नाकेबंदी भी की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समस्तीपुर में चौंकाने वाली घटना हुई है। बुधवार दिनदहाड़े कोर्ट परिसर से पांच कैदी फरार हो गए। यह सभी पेशी के लिए पुलिस अभिरक्षा में कोर्ट गए थे। लेकिन, मौका देखकर पांच कैदियों ने पुलिस को चकमा दे दिया और फरार हो गए। घटना के बाद कोर्ट परिसर ही नहीं पूरे शहर में हड़कंप मच गया। एसपी ने फौरन पांचों की गिरफ्तारी कर निर्देश दिया। जगह जगह पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने लगी। कई जगह नाकेबंदी भी की गई। इस दौरान एक कैदी को पुलिस ने पकड़ लिया। इसकी निशानदेही पर अन्य कैदियों की तलाश में छापेमारी चल रही है। पकड़ाए गए कैदी की पहचान नागेंद्र कुमार के रूप में हुई।
मामले में सदर एसडीपीओ संजय पांडेय ने कहा कि समस्तीपुर समेत आसपास के जिलों के थानों को भी अलर्ट किया गया है। फरार कैदियों की तलाश में छापेमारी चल रही है। वहीं इस पूरे मामले की जांच भी की जा रही है। अगर पुलिसकर्मियों की लापरवाही होगी तो उनपर कार्रवाई जरूर होगी।
मधेपुरा में होटल संचालक की हत्या, घर में सो रहे थे, अपराधियों ने मारी गोली; विरोध में बवाल
अनिल ज्वेलर्स में हुए लूटकांड के आरोपी थी
बताया जा रहा है कि यह सभी आरोपी नगर थाना क्षेत्र में पिछले साल शहर के अनिल ज्वेलर्स में हुए लूटकांड के आरोपी थी। इनमें आरोपियों में राजनंदन उर्फ छोटू उर्फ हंटर भी शामिल है। तीन कैदियों की पहचान सरायरंजन थाना क्षेत्र में लूटकांड समेत आधा दर्जन मामलों के आरोपी अरविंद सहनी, मनीष कुमार और मंजीत कुमार के रूप में की गई है।
एक कैदी को पुलिस ने पकड़ लिया
स्थानीय लोगों का कहना है कि अनुसार, पुलिस लूटकांड के आरोपी कैदियों को कोर्ट में पेशी के लिए लेकर पहुंची थी। पेशी के बाद हाजत में बंद कर रही थी। तभी हाजत के गेट खोलने के दौरान पांचों कैदियों ने पुलिसकर्मी को धक्का मार दिया और फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने फौरन एक कैदी नागेंद्र कुमार को मौके पर ही दबोच लिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.