फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: five hundred rupee notes coming out from ATM instead of hundred rupee notes patna bihar police

Bihar News : अचानक एटीएम से 100 की जगह निकलने लगे 500 के नोट, जानिए क्या हुआ फिर

Mon, 12 May 2025 04:45 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 12 May 2025 04:45 PM IST
सार

Bihar : अगर आपको एटीएम से रुपया निकालने के दौरान 100 की जगह 500 के नोट निकलने लगें तो आप क्या करेंगे? कुछ अजीब जैसी स्थिति जरुर हो जाएगी। पटना में भी रात के एक बजे कुछ ऐसा ही हुआ। फिर जानिए क्या हुआ। 

विज्ञापन
Bihar News: five hundred rupee notes coming out from ATM instead of hundred rupee notes patna bihar police
शास्त्री नगर थाना पटना - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

तकनीकी खामी से अक्सर नुकसान ही होता हुआ दिखता है, लेकिन राजधानी पटना में तकनीकी खामी से एक शख्स को ऐसा फायदा हुआ कि उसे देखकर हर कोई दंग रह गया। हालाँकि उसने अपनी इमानदारी का परिचय देते हुए सरकार की मदद भी की, जिसे लोगों ने ख़ूब सराहा। मामला शास्त्री नगर थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar News : आइजीआइएमएस और एम्स की ओपीडी आज रहेंगे बंद, जानिए कहां होगा आज इलाज
विज्ञापन


एक शख्स अपने किसी परिजन का इलाज कराने आईजीआईएमएस आया था। उसे रुपयों की जरुरत थी, इसीलिए वह रुपया निकालने पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में पहुंचा। लेकिन रुपया निकालते वक्त उसके साथ अजीब घटना हुई। उसके द्वारा निकाले गये रुपयों में 100 की जगह 500 के नोट और 500 की जगह 100 रुपये के नोट निकलने लगे। यह देखकर वह थोडा परेशान हुआ, लेकिन तुरंत उसने अपनी इमानदारी का परिचय देते हुए इस मामले की जानकारी शास्त्री नगर थाना को दी। सूचना मिलते ही शास्त्री नगर थाना  के थानाध्यक्ष अमर कुमार तुरंत वहां पहुंचे और एटीएम को बंद करवाया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar News : सदर अस्पताल गेट पर बाइक से युवती को छोड़कर भागा युवक, इलाज के दौरान मौत; कौन थी वह?

घटना के संबंध में शास्त्री नगर थाना के थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी तुरंत पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक को भी दी गई। जानकारी मिलते ही शाखा प्रबंधक भी वहां पहुंचे और उन्होंने इस गड़बड़ी की जांच की।  जांच करने पर मामला सही पाया गया। फिर उन्होंने  बैंक की तकनीकी टीम को भी बुलाया, जिन्होंने एटीएम में आई गड़बड़ी की जांच की, जिसके बाद उन्होंने तुरंत उस एटीएम को लॉक करवाया।  शाखा प्रबंधक ने बताया कि इस बात की जांच करवाई जाएगी कि आखिर ऐसा किस तरह हो गया।  लापरवाही बरतने वाले की जांच करने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। हालाँकि युवक की सुझबुझ और उसकी इमानदारी से पंजाब नेशनल बैंक को लाखों रुपये के संभावित नुकसान से बचा लिया गया।


              

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed