फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : First posting IAS sub-divisional officers transfer patna news bihar hindi news hindi nitish kumar

Bihar News : दस आईएएस अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी, जानिए अब आपके जिले में कौन होंगे अनुमंडल पदाधिकारी

Thu, 22 Aug 2024 10:52 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 22 Aug 2024 10:52 PM IST
सार

Bihar : भारतीय प्रशासनिक सेवा के दस अधिकारियों को पहली पोस्टिंग दी जा रही है। अब वह अलग-अलग जिलों में अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में योगदान करेंगे।

विज्ञापन
Bihar News : First posting IAS sub-divisional officers transfer patna news bihar hindi news hindi nitish kumar
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

भारतीय प्रशासनिक सेवा 2022 बैच के अधिकारियों को व्यावसायिक पाठ्यक्रम प्रशिक्षण चरण 2 के पूरा होने के बाद अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में योगदान करने का आदेश जारी किया गया है। योगदान करने वाले सूचियां में दिव्या शक्ति, श्रेया श्री, पार्थ गुप्ता, आशीष कुमार, किसलय कुशवाहा, ऋतुराज प्रताप सिंह, गौरव कुमार, काजले वैभव नितिन, श्वेता भारती और गौरव कुमार शामिल है। पहली पोस्टिंग में गौरव कुमार को पटना सदर, जबकि दिव्या शक्ति को पटना के दानापुर में अनुमंडल पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। 

विज्ञापन


जानिए कौन कहां बनेंगे अनुमंडल पदाधिकारी 
दिव्या शक्ति पटना के दानापुर की अनुमंडल पदाधिकारी होंगी। इसी तरह श्रेया श्री अगले आदेश तक मुजफ्फरपुर पश्चिम की अनुमंडल पदाधिकारी होंगी। पार्थ गुप्ता पूर्णिया की जिम्मेदारी संभालेंगे। आशीष कुमार को सारण जिला के सोनपुर की जिम्मेदारी दी गई है। किसलय कुशवाहा को वैशाली जिले के महुआ की जिम्मेदारी मिली है, जबकि ऋतुराज प्रताप सिंह भागलपुर जिले के नवगछिया की जिम्मेदारी संभालेंगे। गौरव कुमार पश्चिम चंपारण के बगहा में अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में योगदान करेंगे। काजले वैभव नितिन को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा के बिहार शरीफ की जिम्मेदारी मिली है। श्वेता भारती पूर्वी चंपारण सदर में अनुमंडल पदाधिकारी की जिम्मेदारी संभालेंगी, जबकि गौरव कुमार पटना सदर की जिम्मेदारी संभालेंगे। ख़ास बात यह है कि in सभी पदाधिकारियों को अनुमंडल पदाधिकारी के साथ-साथ इन्हें कार्यपालक दंडाधिकारी की भी शक्तियां प्राप्त होंगी। पूरी सूची देखने के लिए यहां करें क्लिक। 
विज्ञापन


                  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed