Bihar: दानापुर आर्मी कैंट में अभ्यास के दौरान चली गोली, दो किमी दूर जाकर खेत में सब्जी तोड़ रहे किसान को लगी
सिटी एसपी भानू प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन शुरू कर दिया गया है। घायल किसान फिलहाल खतरे से बाहर बताया जाता है। घायल के परिजनों के बयान के बाद आगे की कारवाई की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना के दानापुर आर्मी कैंट अंतर्गत फायरिंग रेंज में अभ्यास के दौरान गोली चलने से एक किसान घायल हो गया। गोली उसके हाथ में लगी है। अस्पताल में उसका इलाज चला रहा है। बताया जार हा है कि कैंट के फायरिंग रेंज से करीब दो किमी दूर किसान खेत में सब्जी तोड़ रहा था। इसी दौरान गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल किसान को इलाज के लिए परिजनों ने दानापुर के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें पटना के अस्पताल भेज दिया। उनका इलाज वहां जारी है। घायल किसान की पहचान शाहपुर थाना क्षेत्र के दाउदपुर के निवासी विजय कुमार के रूप में हुई है।
गोली फायरिंग रेंज से बाहर निकल गई
घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी भानू प्रताप सिंह और थानाध्यक्ष मनीष कुमार आनंद पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गए। बताया जा रहा है कि बीआरसी के जवानों द्वारा फायरिंग का अभ्यास करने के लिए उपयोग किया जाता है। सोमवार को भी यहां फायरिंग प्रशिक्षण चल रहा था। इस दौरान चली गोली फायरिंग रेंज से बाहर निकल गई और दो किलोमीटर दूर अपने खेत में सब्जी तोड़ रहे किसान विजय कुमार (25) के हाथ में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। खेत में मौजूद उनके परिजन दौड़कर पहुंचे और जख्मी विजय को उठाया।
तीन दशकों से RJD का नेतृत्व कर रहे लालू ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन, तेजस्वी ने कहा ऐसा
घटना को लेकर किसानों ने नाराजगी जताई
सूचना मिलते ही अन्य परिजन और ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने पहले घायल को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल ले जाने का निर्णय लिया और स्थानीय पुलिस को भी सूचित किया। हालांकि, गोली हाथ में फंसे होने के कारण डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जख्मी को शास्त्री नगर स्थित एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया। घटना को लेकर किसानों ने नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि इस समय खेतों में हरी सब्जियों की फसल है और वे खेत से सब्जी तोड़ रहे थे। किसानों की समस्या को देखते हुए उन्होंने फायरिंग प्रशिक्षण सप्ताह में तीन दिन के स्थान पर एक दिन कराने की मांग की है। इसके अलावा, किसानों ने भूमिगत फायरिंग रेंज बनाने की भी मांग की है, क्योंकि पूर्व में भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.