फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Lalu Yadav filed nomination for the post of National President, Tejashwi Yadav said this

Bihar: तीन दशकों से RJD का नेतृत्व कर रहे लालू ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन, तेजस्वी ने कहा ऐसा

Mon, 23 Jun 2025 02:37 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 23 Jun 2025 02:37 PM IST
सार

Lalu Yadav: पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने फिर से राजद की कमान संभालने के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। अब पांच जुलाई को राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होना है। इसकी प्रक्रिया लालू प्रसाद के नामांकन के साथ शुरू हो गई है। 

विज्ञापन
Bihar News: Lalu Yadav filed nomination for the post of National President, Tejashwi Yadav said this
नामांकन दाखिल करते लालू प्रसाद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के निवर्तमान अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने एक फिर से चुनाव लड़ने के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। यह चुनाव राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होना है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के अनुरोध पर उन्होंने फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल कर दिया। तय है कि वह निर्विरोध पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन जाएंगे। लालू प्रसाद लगभग तीन दशकों से इस पार्टी का नेतृत्व कर रहे हैं।

विज्ञापन


हालांकि, लोग कयास लगा रहे थे 78 वर्षीय लालू बढ़ती उम्र और कई बीमारियों के कारण इस बार राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल नहीं करेंगे। लेकिन, सारे कयासों पर विराम लगाते हुए वह पार्टी कार्यालय पहुंचे। यहां उनके साथ उनकी पत्नी व पूर्व मुख्यमत्री राबड़ी देवी और छोटे बेटे तेजस्वी यादव समेत राजद के वरिष्ठ नेता भी साथ थे। इस दौरान राजद कार्यालय में कार्याकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सभी लोग लालू प्रसाद के समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे। 
विज्ञापन


इधर, तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू जी के कार्यकाल के पूर्ण होने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है और वे एक बार फिर से चुनाव लड़ने के लिए उत्सुक हैं। हमें विश्वास है कि उनकी नेतृत्व क्षमता हमें आने वाले दिनों में जीत दिलाएगी। बता दें कि पिछले सप्ताह ही राजद की राज्य परिषद की बैठक हुई थी। इसमें लालू प्रसाद ने राजद कार्यकर्ताओं से अपील की थी कि वह आगामी विधानसभा चुनावों में तेजस्वी यादव को बिहार का अगला मुख्यमंत्री बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Bihar News: Lalu Yadav filed nomination for the post of National President, Tejashwi Yadav said this
नामांकन दाखिल करते लालू प्रसाद। - फोटो : सोशल मीडिया

लालू यादव ही राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहेंगे
अब्दुल बारी सिद्दकी ने कहा कि लालू यादव ही राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहें, हमलोगों की यही कामना है। सबलोग यही चाहते हैं। कुछ लोग उनकी स्वास्थ्य की बात कह रहे हैं। लेकिन, उससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। काम अभी भी हो रहा है और आगे भी लालू यादव के दिशा निर्देश से पार्टी को मजबूती मिलते रहेगी। इधर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और लालू प्रसाद के करीबी जगदानंद सिंह को राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी दिए जाने के मामले पर उन्होंने कहा कि इस पर पार्टी फैसला लेगी। जगदानंद सिंह हम लोग के सुख दुख के साथी हैं।

राजद ने पहली बार अतिपिछड़ा को बनाया प्रदेश अध्यक्ष
बता दें कि हाल में राजद ने पूर्व मंत्री मंगनी लाल मंडल को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। तेजस्वी यादव ने उनके प्रदेश अध्यक्ष की बधाई देते हुए तब लिखा था कि बिहार में किसी भी पार्टी द्वारा प्रथम बार “अतिपिछड़ा वर्ग” से प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। राजद से अनुसूचित जाति वर्ग, मुस्लिम वर्ग, पिछड़ा वर्ग एवं अगड़ा वर्ग से पूर्व में प्रदेश अध्यक्ष रह चुके है। अब अतिपिछड़ा वर्ग से संबंध रखने वाले वरिष्ठ एवं अनुभवी समाजवादी नेता मंगनीलाल मंडल जी को अध्यक्ष बनाया गया है। सर्वप्रथम किसी अतिपिछड़ा को प्रदेश अध्यक्ष बनाने का गौरव राजद को ही हासिल हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed