{"_id":"67971b4993c72a7b0108e2c4","slug":"bihar-news-firing-during-encounter-in-darbhanga-one-criminal-shot-in-police-retaliation-2025-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: दरभंगा में मुठभेड़ के दौरान गोलीबारी, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी को लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: दरभंगा में मुठभेड़ के दौरान गोलीबारी, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी को लगी गोली
Mon, 27 Jan 2025 11:06 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 27 Jan 2025 11:06 AM IST
सार
Darbhanga News: लोगों का कहना है कि अपराधियों में पुलिस का खौफ खत्म हो गया है। पहले वह आम लोगों को अपना निशाना बनाते थे। अब तो पुलिस को निशाना बनाने लगे हैं।
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़।
- फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
दरभंगा के कमतौल थाना क्षेत्र में रविवार मध्य रात्रि पुलिस और अपराधियों की भिड़ंत हो गई। अपराधियों ने जमकर गोलीबारी की। इसके बाद पुलिस की ओर से भी गोलीबारी की गई। इस दौरान भाग रहे एक अपराधी को पुलिस की गोली लग गई। अपराधी घायल हो गया। डीएमसीएच में पुलिस उसका इलाज करवा रही है। जख्मी अपराधी की पहचान शुभम कुमार रूप में कई गई है। फिलहाल पुलिस अभी इसके अपराध के विषय मे जानकारी देने से बच रही है। डीएसपी सदर अमित कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि जख्मी एक अपराधी शुभम का इलाज चल रहा है। उससे पूछताछ के बाद जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस को देखते ही गोलीबारी करने लगते हैं
बताया जाता है रविवार रात कमतौल थाना की पुलिस गश्ती कर रही थी। पुलिस को देखते ही अपराधी गोलीबारी करने लगे। इसके बाद फौरन कुछ और पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और गोलीबारी करने लगे। इस दौरान एक अपराधी को गोली लगी। पुलिस अभिरक्षा में उसका इलाज चल रहा है। इधर, घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों का कहना है कि अपराधियों में पुलिस का खौफ खत्म हो गया है। पहले वह आम लोगों को अपना निशाना बनाते थे। अब तो पुलिस को देखते ही गोलीबारी करने लगते हैं। पुलिस को इस मामले को गंभीरता से लेनी चाहिए और पकड़ाए गए अपराधी के गिरोह के सभी सदस्यों को गिरफ्तार कर लेना चाहिए।
विज्ञापन