फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Fire in Patna Pal Hotel today, Pal hotel fire near patna junction railway station

Bihar : पटना के होटल में लगी भीषण आग में छह की मौत; बहुमंजिला इमारत से अब तक तीन लाशें निकाली गईं, देखें अपडेट

Thu, 25 Apr 2024 02:42 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 25 Apr 2024 02:42 PM IST
सार

Patna News : बिहार की राजधानी पटना में पाल होटल कई जगह हैं। इनमें पटना जंक्शन के पास स्थित पाल होटल में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे आग लग गई। बगल की बिल्डिंग तक भी आग पहुंच चुकी है। पटना किराना को बचाने का प्रयास चल रहा है।

विज्ञापन
Bihar News : Fire in Patna Pal Hotel today, Pal hotel fire near patna junction railway station
पाल होटल में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी पटना में जंक्शन के ठीक सामने स्थित बहुमंजिल पाल होटल में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई। सुबह करीब साढ़े 10 बजे आग की सूचना सामने आयी और लगभग आधे घंटे के अंदर पूरी बिल्डिंग आग और धुएं से भर गई। होटल के बगल वाली बिल्डिंग में भी आग पहुंच गई और दोनों बिल्डिंग से सिर्फ आग और धुआं ही दिखा। इससे सटे पटना किराना को भी आग से खतरा है। अग्निशमन दस्ते का इंतजाम इस आग के सामने कमजोर साबित हो रहा है। बिल्डिंग के सामने स्थित पुल पर भी भीषण जाम लग गया है और स्टेशन रोड भी पूरी तरह जाम है। इधर, अगलगी के करीब डेढ़ घंटे एक शख्स की लाश बाहर निकाली गई। इसके आधे घंटे बाद दो युवतियों की लाशें बाहर निकाली गई।

विज्ञापन


पटना सेंट्रल रेंज के टीएसपी सत्य प्रकाश ने पुष्टि करते हुए बताया कि पाल होटल में लगे आग की घटना में छह लोगों की मौत हुई है। इसमें तीन महिला एवं तीन पुरुष हैं। दो लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उन्होंने बताया कि पीएमसीएच में इलाज के लिए लगभग 20 लोगों को भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar News : Fire in Patna Pal Hotel today, Pal hotel fire near patna junction railway station
आग पर काबू पाने में जुटी टीम। - फोटो : अमर उजाला

रसोई गैस से लगी आग
स्थानीय लोगों का कहना है कि किचन में लगी आग ने चार मंजिला इमारत को अपनी जद में ले लिया। ऊपर के फ्लोर पर नाश्ता कर रहे लोग इसकी चपेट में आ गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के होटल और दुकानों के लोग बाहर निकलकर सड़क पर आ गए। फायर ब्रिगेड की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर लोगों को बाहर निकालने में जुटी हुई है। 

Bihar News : Fire in Patna Pal Hotel today, Pal hotel fire near patna junction railway station
आग में झुलसे लोगों को पीएमसीएच भेजा रहा है। - फोटो : अमर उजाला

अब तक 30-35 लोगों को होटल से बाहर निकाला गया
फायर ब्रिगेड की टीम की मानें तो अब तक 30-35 लोगों को होटल से बाहर निकाला गया है। आग इतनी प्रचंड है कि लोग अंदर जाने से कतरा रहे हैं। इधर, जिन लोगों को फायर ब्रिगेड की टीम ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला, उन्हें तुरंत अस्पताल भेजा जा रहा है। मौके पर छोटे बड़े अग्निशमन के लगभग दर्जन भर गाड़ियां मौजूद हैं। लगातार आग को बुझाने का काम किया जा रहा है। इधर, भीषण आग ने पाल होटल के बगल के दो अन्य होटलों को भी अपनी चपेट में ले लिया। हवा तेज होने के कारण पाल होटल के दाहिनी तरफ के दोनों होटल भी आग की जद में आ गए। अब तक करोड़ों रुपये के नुकसान की बात सामने आ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed