फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Fire in Patna complex: One person dead: Banks, shops burnt: Fire Brigade, Bihar Police

Bihar News: पटना के इस कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग, एक की मौत; बैंक समेत छह दुकानें जलकर खाक

Sun, 23 Feb 2025 06:24 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 23 Feb 2025 06:24 AM IST
सार

Patna News: कॉम्प्लेक्स में आग लगने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दर्जनों गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

विज्ञापन
Bihar News: Fire in Patna complex: One person dead: Banks, shops burnt: Fire Brigade, Bihar Police
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र में अर्पणा कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग गई। आग में छह दुकानें जलकर खाक हो गईं। आग बुझाने के दौरान एक मिठाई दुकान के कर्मी की दम घुटने से मौत हो गई। आग ने कॉम्प्लेक्स के दूसरे फ्लोर पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा को भी अपनी जद में ले लिया। हालांकि इसमें पूरी तरह आग नहीं फैल पाई। इधर, आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दर्जनों गाड़ियां और पुलिस टीम मौके पर पर पहुंची। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। 

विज्ञापन

विज्ञापन

इस कारण हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि एक ओवरलोड ट्रक के कारण बिजली की तार टूट गई। इसी तार में करंट दौड़ रही थी। इसके बाद ही आग लग गई। देखते ही देखते इस आग ने मिठाई और साइकिल दुकान समेत छह दुकानों को अपनी जद में ले लिया। गनीमत रही कि दमकलकर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। क्याेंकि अपर्ण कॉम्पलेक्स के ठीक बगल में गर्ल्स हॉस्टल और कई बड़ी-बड़ी इमारते हैं। यह इलाका काफी सघन आबादी वाला है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ट्रक को जब्त कर लिया गया है। फायर ब्रिगेड की टीम आगे की कार्रवाई कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Bihar News: Fire in Patna complex: One person dead: Banks, shops burnt: Fire Brigade, Bihar Police
घटना के बाद की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

दम घुटने से गई एक की जान

इधर, इस घटना के बाद ड्राइवर ट्रक छोर कर फरार हो गया है। वही पीड़ित मिठाई दुकानदार ने बताया कि मेरा तीन स्टाफ दुकान के अंदर सोया था, तभी स्टाफ को आग की सूचना मिली। हालांकि, दो स्टाफ भागने में सफल हो गए वही एक स्टाफ आग बुझाने लगा जिसमे दम घुटने से एक स्टाफ की मौत हो गई है। मृतक स्टाफ का नाम मनीष था। वह यूपी के हतरस का रहने वाला था। मनीष पांच महीने पहले ही दुकान में काम करने के लिए आया था। स्थानीय लोगों का कहना है अर्पणा कॉम्प्लेक्स के ग्राउंड फ्लोर में कुल छह दुकान हैं जो को सभी जलकर खाक हो गया है। वही दूसरे तल पर पंजाब नेशनल बैंक को भी अपने चपेट में ले लिया है। हालांकि बैंक में केवल फर्नीचर और कुछ अन्य सामान ही जले। दुकानदारों का कहना है कि इस अगलगी की घटना में करीब लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed