फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Fire broke out in two buses Burning Bus Muzaffarpur bihar police

Burning Bus : साइंस कॉलेज के सामने खड़ी दो बसों में अचानक लगी आग, धू-धू जली; वजह तलाश रही पुलिस

Sun, 23 Feb 2025 12:05 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 23 Feb 2025 12:05 AM IST
सार

Bihar : अचानक दो बसें धू-धूकर जलने लगीं। दोनों बस देखते ही देखते आग का गोला बन गये। स्थानीय लोगों की सूचना पर अग्निशमन की टीम घटनास्थल पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन
Bihar News : Fire broke out in two buses Burning Bus Muzaffarpur bihar police
धू-धू कर जली दो बसें। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मुजफ्फरपुर में अचानक दो बसों में आग लग गई। आग लगते ही घटनास्थल पर अफरातफरी की स्थिति हो गई। मामला सदर थाना क्षेत्र के मझौलिया साइंस कॉलेज NH 28 फोर लेन के पास की है। अचानक दो बस में आग लगने से आसपास के इलाके में दहशत का माहौल हो गया। आग लगने के क्या कारण हैं, फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। आग लगने वाले बस महादेव रथ की है जिसका कार्यालय पास में ही है।

विज्ञापन


घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि आग लगते ही घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस और अग्निशमन विभाग की तीन गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची और फिर एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के दौरान सड़क का एक लेन प्रभावित हो गया और दूसरे लेन में जाम की स्थिति बन गई। घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। घटना के कारण करीब एक घंटे से अधिक आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन



                                        

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed