Bihar News : बिहार के सबसे बड़े अस्पताल पीएमसीएच के दवा गोदाम में लगी आग, मची अफरातफरी
Bihar : सरस्वती पूजा के दिन बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में अचानक आग लग गई, जिससे वहां अफरातफरी मच गई। इमरजेंसी वार्ड के आसपास के मरीज और उनके परिजन इधर-उधर भागने लगे। सूचना मिलते ही अग्निशमन की कई गाड़ियां वहां पहुंचने लगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल यानी पटना के पीएमसीएच में आज एक बार फिर आग लग गई। आग लगते ही वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। मरीज और मरीज के परिजन इधर उधर भागने लगे। अस्पताल में मौजूद लोगों ने बताया कि इमरजेंसी वार्ड के पास दवा के गोदाम में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग ने प्रचंड रूप ले लिया। अस्पतालकर्मियों ने तुरंत घटना की जानकारी स्थानीय थाना और अग्निशमन को दी।
आग पर काबू पाने में लग गये तीन घंटे
अस्पताल में मौजूद लोगों का कहना है कि आग की लपटें इतनी तेज थी कि आग पर काबू पाने में अग्नि दस्ते के अधिकारियों और कर्मियों को लगभग तीन से चार घंटे का समय लग गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होने की बात बताई जा रही है। घटना के बाद पटना के सचिवालय, कंकड़बाग, पटना सिटी, लोदीपुर और दानापुर की अग्निशमन गाड़ियों को बुलाया गया। आग पर काबू पाने में अग्नि दस्ते की 12 बड़ी गाड़ियों और लगभग 6-7 छोटी गाड़ियों को वहां बुलाया गया। तब आग पर काबू पाने में अग्निदस्ते को सफलता प्राप्त हुई।
आग लगने के कारण पर अधिकारी खामोश
अस्पतालकर्मियों का कहना है कि आग लगने से पीएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड के पास गोदाम में रखे गए लाखों रुपए के समान, कीमती दवाइयां, कूलर, एसी सहित काफी सामान जलकर नष्ट हो गए। घटना के बाद इमरजेंसी वार्ड में चारों तरफ धुआं भर जाने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस बीच अग्नि दस्ते के अधिकारियों ने इमरजेंसी वार्ड के चारों तरफ पांच एडजस्ट फैन को लगाकर धुआं बाहर निकाला। इस दौरान कई मरीजों को भी वहां से बाहर निकाला गया। आग लगने के कारणों के संबंध में पीएमसीएच के कोई भी अधिकारी फिलहाल कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं। अधिकारियों ने बस इतना ही बताया कि आग कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है। वहीं अग्निशमनकर्मी का कहना है कि शार्ट सर्किट से आग लगी थी।