फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Fire broke out in the emergency ward of Patna PMCH.due to short circuit.

Bihar News : बिहार के सबसे बड़े अस्पताल पीएमसीएच के दवा गोदाम में लगी आग, मची अफरातफरी

Wed, 14 Feb 2024 05:48 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 14 Feb 2024 05:48 PM IST
सार

Bihar : सरस्वती पूजा के दिन बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में अचानक आग लग गई, जिससे वहां अफरातफरी मच गई। इमरजेंसी वार्ड के आसपास के मरीज और उनके परिजन इधर-उधर भागने लगे। सूचना मिलते ही अग्निशमन की कई गाड़ियां वहां पहुंचने लगी।

विज्ञापन
Bihar News : Fire broke out in the emergency ward of Patna PMCH.due to short circuit.
पीएमसीएच में आग बुझाते अग्निशमनकर्मी। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल यानी पटना के पीएमसीएच में आज एक बार फिर आग लग गई। आग लगते ही वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। मरीज और मरीज के परिजन इधर उधर भागने लगे। अस्पताल में मौजूद लोगों ने बताया कि इमरजेंसी वार्ड के पास दवा के गोदाम में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग ने प्रचंड रूप ले लिया। अस्पतालकर्मियों ने तुरंत घटना की जानकारी स्थानीय थाना और अग्निशमन को दी।

विज्ञापन


आग पर काबू पाने में लग गये तीन घंटे 
अस्पताल में मौजूद लोगों का कहना है कि आग की लपटें इतनी तेज थी कि आग पर काबू पाने में अग्नि दस्ते के अधिकारियों और कर्मियों को लगभग तीन से चार घंटे का समय लग गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होने की बात बताई जा रही है। घटना के बाद पटना के सचिवालय, कंकड़बाग, पटना सिटी, लोदीपुर और दानापुर की अग्निशमन गाड़ियों को बुलाया गया। आग पर काबू पाने में अग्नि दस्ते की 12 बड़ी गाड़ियों और लगभग 6-7 छोटी गाड़ियों को वहां बुलाया गया। तब आग पर काबू पाने में अग्निदस्ते को सफलता प्राप्त हुई।

विज्ञापन

Bihar News : Fire broke out in the emergency ward of Patna PMCH.due to short circuit.
घटनास्थल पर आग बुझाने में लगे अग्निशमनकर्मी। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

आग लगने के कारण पर अधिकारी खामोश 
अस्पतालकर्मियों का कहना है कि आग लगने से पीएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड के पास गोदाम में रखे गए लाखों रुपए के समान, कीमती दवाइयां, कूलर, एसी सहित काफी सामान जलकर नष्ट हो गए। घटना के बाद इमरजेंसी वार्ड में चारों तरफ धुआं भर जाने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस बीच अग्नि दस्ते के अधिकारियों ने इमरजेंसी वार्ड के चारों तरफ पांच एडजस्ट फैन को लगाकर धुआं बाहर निकाला। इस दौरान कई मरीजों को भी वहां से बाहर निकाला गया। आग लगने के कारणों के संबंध में पीएमसीएच के कोई भी अधिकारी फिलहाल कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं। अधिकारियों ने बस इतना ही बताया कि आग कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है। वहीं अग्निशमनकर्मी का कहना है कि शार्ट सर्किट से आग लगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed