Bihar News : एक करोड़ पचास लाख रुपये का हुआ गबन, दो पैक्स अध्यक्ष समेत 18 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
Bihar : बिहार के एक शहर में दो पैक्स अध्यक्ष और प्रबंधक समेत 18 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उनपर करोड़ों रुपये गबन करने का आरोप है। अब पुलिस मामलेम की जांच कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गया में दो पैक्स अध्यक्ष, प्रबंधक समेत अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उनपर करोड़ों रुपये गबन करने का आरोप है। पूरा मामला गया जिले के कोंच थाना क्षेत्र की है। बताया गया कि कोंच प्रखंड क्षेत्र के केर पैक्स अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव, प्रबंधक रविराज कुमार, जुगेश यादव, नंदकिशोर दास, मूंगा चौहान, रूबी देवी, मालती देवी, चिंता देवी और मनोरमा देवी के द्वारा 3734 क्विंटल धान बाजार में बेच दिया गया। उक्त धान का मूल्य लगभग 82 लाख 46 हजार रुपये है, जिसका गबन किया गया है। वहीं असलेमपुर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष अमरेश कुमार, प्रबंधक गौतम कुमार, सदस्य अवधेश यादव, नितेश कुमार, अरुण कुमार, रीता देवी, शिववचन दास, शकुंतला देवी और रीता देवी पर आरोप है कि 2792 क्विंटल धान करीब 61 लाख 65 हजार रूपए का गबन किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
ऐसे पकड़ी गई चोरी
इस संबंध में प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि सरकार के द्वारा पैक्स के माध्यम से धान की खरीद की गई थी। लेकिन समय सीमा समाप्त होने के बाद भी दो पैक्स अध्यक्षों ने चावल की आपूर्ति नहीं किया। उसके बाद दोनों पैक्स अध्यक्षों के गोदाम की जांच की गई। जांच के दौरान दोनों गोदाम में धान गायब था। जांच टीम ने सभी आरोपियों से चावल जमा करने का निर्देश दिया। लेकिन आरोपियों ने चावल जमा नहीं किया। इससे स्पष्ट होता है कि सरकारी धान बाजार में बेच दिया गया है। इसी मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराया गया है। वहीं थाने की पुलिस ने बताया कि करोड़ों रुपए गबन के मामले की शिकायत मिली है। मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मालूम हो इसी माह जिले में पैक्स का चुनाव होना है। ऐसे में चुनाव से पहले करोड़ों रुपए मूल्य के सरकारी धान गबन का मामला क्षेत्रों में चर्चा का विषय बन गया है।